बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ की जिला इकाई गठित, वेतनमान की मांग को लेकर शिक्षकों ने जतायी एकजुटता

Aurangabad News : औरंगाबाद में बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ की नई जिला इकाई का गठन हुआ. शिक्षकों ने वेतनमान की मांग को लेकर एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया है.

Aurangabad News : बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ की औरंगाबाद जिला इकाई का गठन रविवार को सफलतापूर्वक किया गया. इस दौरान मौजूद शिक्षकों ने संगठन की प्रमुख मांग वेतनमान को लेकर एकजुटता जतायी और इसे मजबूती से उठाने का संकल्प लिया. प्रदेश अध्यक्ष अनीश कुमार ने कहा कि वेतनमान शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है. संघ इस मांग को पूरी मजबूती, एकजुटता और निर्णायक संकल्प के साथ आगे बढ़ाएगा.

औरंगाबाद से उठी वेतनमान की आवाज पूरे बिहार में पहुंचाने का संकल्प

प्रदेश अध्यक्ष अनीश कुमार ने कहा कि शिक्षकों के वेतनमान की मांग को लेकर संघ लगातार संघर्ष करता रहेगा. उन्होंने कहा कि औरंगाबाद से उठी वेतनमान की आवाज को पूरे बिहार में मजबूती से पहुंचाया जाएगा. शिक्षकों के अधिकार और सम्मान के लिए संगठन पूरी एकजुटता के साथ काम करेगा.

Also Read : बेगूसराय में दो दिन से लापता 30 वर्षीय युवक का कुएं में मिला शव, गांव में मची सनसनी

जिला इकाई में इन्हें मिली जिम्मेदारी

जिला इकाई के गठन के दौरान विभिन्न पदों पर शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गयी. दीपक राज को जिला अध्यक्ष, रौशन राज को जिला कार्यकारी अध्यक्ष, इंदल कुमार को जिला महासचिव, संजीत कुमार को जिला प्रवक्ता और सुमित कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया.

वेतनमान की मांग पर संघर्ष जारी रखने का लिया संकल्प

इस अवसर पर शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि संघ की प्रमुख मांग वेतनमान है और इसे हासिल करने के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखा जाएगा. शिक्षकों ने संगठन को मजबूत करने और मांग को निर्णायक तरीके से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया. इस दौरान 'एक मांग वेतनमान, एक संकल्प संघर्ष' का संदेश दिया गया.

Also Read : दिल्ली रैली में साहेबपुर कमाल से सैकड़ों कार्यकर्ता होंगे शामिल, भाकपा ने बैठक कर बनाई रणनीति


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुजीत कुमार सिंह

सुजीत कुमार सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. क्राइम की खबरों की गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >