मैजिक से टकराते ही बाइक से गिरे जीजा-साला, पीछे से ट्रैक्टर ने रौंदा, साले की मौत

मृतक की पहचान गया जिले के आमस थाने के पहाड़पुर गांव निवासी टेनी रिकियासन के पुत्र प्रभु कुमार के रूप में हुई है

औरंगाबाद/मदनपुर. मदनपुर-सलैया मुख्य पथ में मदनपुर थाना क्षेत्र के पड़रिया व बंगला के समीप एक अनियंत्रित मैजिक ने बाइक सवार जीजा-साला को टक्कर मार दिया. टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी और ठीक पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दोनों को रौंद दिया, जिससे बाइक सवार 18 वर्षीय साला की मौत हो गयी और 21 वर्षीय जीजा घायल हो गया. मृतक की पहचान गया जिले के आमस थाने के पहाड़पुर गांव निवासी टेनी रिकियासन के पुत्र प्रभु कुमार के रूप में हुई है. वहीं, सलैया थाना क्षेत्र के मीरगंज गांव निवासी चचेरा जीजा कृष्णा रिकियासन के पुत्र शंकर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना शुक्रवार की दोपहर की बतायी जा रही है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह शंकर अपने गांव से किसी काम से अपने पहाड़पुर गांव ससुराल गया था. घर लौटने के दौरान प्रभु उसे छोड़ने जा रहा था. जैसे ही मदनपुर थाना क्षेत्र के पड़रिया व बंगला पर पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार अनियंत्रित मैजिक ने टक्कर मार दिया. इसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी और उसपर सवार दोनों जीजा-साला सड़क पर गिर गये. इसी दौरान एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दोनों को रौंद दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद उस जगह पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों की सूचना पर मदनपुर थाना की पुलिस पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. दोनों घायलों की पहचान कर घटना की सूचना परिजनों को दी और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर पहुंचाया. सीएचसी मदनपुर से डॉक्टरों ने दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. पता चला कि सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने प्रभु कुमार को मृत घोषित कर दिया और घायल चचेरा जीजा शंकर कुमार का इलाज किया गया. इसके बाद घटना की सूचना नगर थाना की पुलिस को दी गई. सूचना पर नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है. मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है और एक घायल भी हुआ है. ट्रैक्टर और बाइक को थाना लाया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >