औरंगाबाद में ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र का वर्षगांठ उत्सव संपन्न, राजयोग मेडिटेशन और नैतिक मूल्यों का दिया संदेश

Aurangabad News : औरंगाबाद में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र ने धूमधाम से वर्षगांठ मनाई. आध्यात्मिक प्रवचनों और राजयोग मेडिटेशन पर जोर दिया गया. जानिए कैसे यह सकारात्मक जीवनशैली अपनाने में मदद करता है.

Aurangabad News : ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र, औरंगाबाद में वर्षगांठ उत्सव श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में आध्यात्मिक प्रवचनों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और राजयोग मेडिटेशन पर आधारित प्रेरक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया.

मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि रहे शामिल

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा रहे, जबकि भाजपा के जिला प्रवक्ता जितेंद्र गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए. समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया.

राजयोग मेडिटेशन को बताया सकारात्मक जीवन का आधार

ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र की प्रभारी सविता दीदी ने कहा कि राजयोग मेडिटेशन केवल ध्यान की एक विधि नहीं, बल्कि आत्मिक जागृति और सकारात्मक जीवन जीने का सशक्त माध्यम है. उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ और तनावपूर्ण जीवनशैली में मानसिक शांति, श्रेष्ठ संस्कार और नैतिक मूल्यों की सबसे अधिक आवश्यकता है. यदि व्यक्ति नियमित रूप से राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास करे तो वह स्वयं के साथ-साथ परिवार और समाज में भी सुख, शांति और सद्भाव का वातावरण स्थापित कर सकता है.

आध्यात्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया. कलाकारों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को आध्यात्मिक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया.

अतिथियों ने संस्था के कार्यों की सराहना की

मुख्य अतिथि बबन बैठा ने ब्रह्माकुमारीज द्वारा नैतिक शिक्षा, नशामुक्ति अभियान, महिला सशक्तीकरण और मानवीय मूल्यों के प्रसार के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की. वहीं, विशिष्ट अतिथि जितेंद्र गुप्ता ने संस्था के आध्यात्मिक एवं सामाजिक योगदान को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास वर्तमान समय की आवश्यकता हैं.

Also Read : नवादा दहेज हत्या कांड में बड़ी कार्रवाई, फरार ससुर गिरफ्तार, अब पूरा आरोपी परिवार पहुंचा जेल



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

सुजीत कुमार सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. क्राइम की खबरों की गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >