पीपरडीह मोड़ पर बाइक सवार ने पैदल जा रहे तीन लोगों को रौंदा, सभी घायल

शहर के पीपरडीह मोड़ के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार ने पैदल जा रहे तीन लोगों को टक्कर मार दिया.

औरंगाबाद. शहर के पीपरडीह मोड़ के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार ने पैदल जा रहे तीन लोगों को टक्कर मार दिया. इस घटना में दो महिला समेत तीन लोग घायल हो गये. घायलों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लोहानी गांव निवासी अभय पासवान, पार्वती देवी व रेवती देवी शामिल है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान वार्ड संघ के जिलाध्यक्ष अभय पासवान ने बताया कि सभी लोग शहर के क्लब रोड स्थित एक चिकित्सक के यहां इलाज कराने गये थे. इलाज के उपरांत तीनों मुलाकात करने अभय पासवान के घर गये थे. वापस घर लौटने के दौरान ऑटो पकड़ने के लिए तीनों पैदल सिन्हा कॉलेज मोड़ जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया. घटना के बाद तीनों घायलों को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उपचार किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >