गर्मी से झुलस रहा बिहार, इन जिलों में लोगों का हाल बेहाल, मौसम बदलने की उम्मीद

Bihar Weather: बिहार के गोपालगंज, औरंगाबाद और गया में गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई है.

Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में गर्मी का प्रकोप जारी है. गोपालगंज, औरंगाबाद और गया में मंगलवार को तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

दोपहर में सड़कों और बाजारों में कम देखि जाएगी भीड़

भीषण गर्मी के कारण दोपहर के समय बाजारों और प्रमुख सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रहेगी. तेज धूप और गर्म हवाओं से बचने के लिए लोग घरों में रहने को मजबूर दिख रहें हैं. ठंडे पेय पदार्थों और पानी की मांग में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

औरंगाबाद में बादल छाने के आसार

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार औरंगाबाद जिले में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना भी बनी हुई है. तापमान में मामूली गिरावट आने के संकेत हैं.

गोपालगंज और गया में उमस बढ़ने की संभावना

गोपालगंज और गया में अगले 24 घंटों के दौरान उमस भरी गर्मी बनी रह सकती है. हालांकि मौसम विभाग ने बताया है कि मानसूनी गतिविधियों के धीरे-धीरे उत्तर भारत की ओर बढ़ने से आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव संभव है.

किसानों को मौसम पर नजर रखने की सलाह

विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखें. गरज-चमक और तेज हवा की स्थिति में खेतों में काम करते समय सावधानी बरतें तथा पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखें.

अगले दो दिनों में मिल सकती है राहत

मौसम विभाग के अनुसार बिहार के कई हिस्सों में अगले 48 घंटों के दौरान आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. इससे तापमान में कुछ कमी आने और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

Also Read: गयाजी में तीन बड़ी लूट कांडों का खुलासा, झारखंड से हथियार के साथ चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले आठ वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी मीडिया से की, जहां बिहार की राजनीति से जुड़े कई प्रमुख नेताओं और जनप्रतिनिधियों के इंटरव्यू किए. वर्तमान मुख्यमंत्री के उपमुख्यमंत्री रहते हुए उनका इंटरव्यू करने के साथ-साथ उन्होंने कई मंत्रियों के इंटरव्यू और फील्ड रिपोर्टिंग भी की है.

ज्ञान की धरती नालंदा के रहने वाले विवेक रंजन पाण्डेय वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. खबर प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है. बिहार की राजनीति, शिक्षा और छात्र मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा प्रशासन, अपराध, रोजगार, मौसम और स्थानीय मुद्दों पर भी वह लगातार खबरें तैयार करते हैं.

विवेक रंजन पाण्डेय SEO फ्रेंडली डिजिटल खबरें लिखने में भी दक्ष हैं. वह डिजिटल प्लेटफॉर्म की जरूरतों के अनुसार खबरों को तैयार करते हैं और सटीक हेडलाइन, जरूरी कीवर्ड, तथ्यपरक जानकारी तथा पाठकों की रुचि का विशेष ध्यान रखते हैं.

उन्होंने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >