बिहार पुलिस के जवान की करेंट लगने से मौत

मदनपुर के जोगड़ी में घर की सफाई के दौरान चपेट में आये

मदनपुर के जोगड़ी में घर की सफाई के दौरान चपेट में आये

मोतिहारी में कार्यरत थे सिपाही संजय कुमार, छुट्टी लेकर आये थे घर

प्रतिनिधि, औरंगाबाद ग्रामीण.

मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र के जोगड़ी गांव में करेंट की चपेट में आने से 32 वर्षीय सिपाही की मौत हो गयी. मृतका की पहचान गांव निवासी संजय कुमार के रूप में हुई है. पता चला कि संजय कुमार बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत था. उसकी मोतिहारी जिले में ड्यूटी लगी थी. परिजनों ने बताया कि वह दो दिन पूर्व ही मोतिहारी से छुट्टी लेकर गांव आया था. रविवार को घर में साफ-सफाई चल रही थी. इसी दौरान वह किसी तरह बिजली करेंट की चपेट में आ गया और मूर्छित हो गया. इस घटना के बाद परिजनों ने बिजली का कनेक्शन काटकर किसी तरह उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर कर दिया. पता चला कि सदर अस्पताल जाने के दौरान बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. अस्पताल पहुंचने पर सदर अस्पताल में ड्यूटी में तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, मौत की खबर सुनते ही परिजन शव से लिपटकर चीत्कार उठे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. इसके बाद अस्पताल कर्मियों ने घटना की सूचना नगर थाना की पुलिस को दी. सूचना पर नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. अंतत: दाह-संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया. नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. इधर, इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, तो वहीं जोगड़ी गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है.

बच्चों के सिर से उठा पिता का छाया

जानकारी मिली कि वर्ष-2010 में संजय की शादी रेणु देवी के साथ हुई थी. उसके दो छोटे-छोटे मासूम बच्चे भी हैं. बेटे सूर्यकांत सूर्या की उम्र नौ वर्ष तथा ओंकार सूर्या पांच वर्ष का है. दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ चुका है. शादी के सात साल बाद वर्ष 2017 में संजय की बिहार पुलिस में नौकरी हुई थी. फिलहाल, उसकी पोस्टिंग मोतिहारी जिले में थी. उसके निधन के बाद से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >