Bihar News: औरंगाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, पुलिया में गिरने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के रानीगंज शमशान घाट के पास एनएच 19 पर बने पुलिया में अनियंत्रित होकर एक बाइक गिर गयी. इस घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी.

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के रानीगंज शमशान घाट के पास एनएच 19 पर बने पुलिया में अनियंत्रित होकर एक बाइक गिर गयी. इस घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है.

मृतकों की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के सिंदुआरा गांव निवासी अरविंद चंद्रवंशी के 19 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार एवं पुकार चंद्रवंशी के 18 वर्षीय पुत्र चुन्नू कुमार के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर लौट रहे थे घर

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान घटना घटी है. मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोलिंग कर रहे 112 की टीम सड़क किनारे एक युवक को घायल स्थिति में देखा तो उसे उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में भर्ती कराया.

Also Read: पटना में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, मौके पर ही दो युवकों की मौत

परिजनों में मचा कोहराम

जहां गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इलाज के दौरान चुन्नू की मौत हो गयी. उसके बाद पता चला कि एक और युवक है जो पुलिया के नीचे गिरा हुआ है. पुलिस ने पुलिया के नीचे गिरे युवक मोहित कुमार को निकाल कर सदर अस्पताल भेजा. जहां चिकित्सकों ने नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद दोनों के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >