Bihar News: बक्सर के अनुराग को स्टार्टअप के लिए सरकार से मिला 10 लाख का फंड, अब हाई प्रेशर स्टीम से करेंगे कार वाश

Bihar News: बक्सर के अनुराग को स्टार्टअप के लिए सरकार से 10 लाख का फंड मिला है. आइए जानते है कि इन रुपए से अनुराग क्या करेंगे.

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद जिले में रफीगंज ब्लॉक के अर्थुआ स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के 2023-27 बैच के छात्र अनुराग कुमार सिंह का बिहार सरकार के उद्योग विभाग के स्टार्टअप बिहार द्वारा 10 लाख की सीड फंडिंग के लिए चयन किया गया है. अनुराग महाविद्यालय के डेटा साइंस विभाग के द्वितीय सेमेस्टर का छात्र है एवं बक्सर के रहने वाले हैं. इस उपलब्धि पर अनुराग के पिता राकेश सिंह काफी खुश हैं. अनुराग ने बताया कि उसे महाविद्यालय परिसर में पानी की समस्या को देखते हुए स्टीम कार वाश का स्टार्टअप आइडिया आया. उसने बताया कि नॉर्मल पानी से एक कार वाश करने में 100-150 लीटर पानी की खपत होती है .

अब हाई प्रेशर स्टीम से करेंगे कार वाश

वहीं, यदि हाई प्रेशर स्टीम द्वारा सिर्फ 10-15 लीटर पानी में एक कार वाश किया जा सकता है. अनुराग ने बताया कि एक एप विकसित कर डोर टू डोर फ्रेंचाइज मॉडल पर स्टीम कार वाश की सेवा मुहैया कराना उनका लक्ष्य है. इस स्टार्टअप के लिये आइडिया स्टेज से बिजनेस मॉडल व फाइनल प्रेजेंटेशन तक उन्हें महाविद्यालय के स्टार्टअप सेल से काफी मार्गदर्शन मिला. प्राचार्य डॉ प्रशांत मणि ने बताया कि अभियंत्रण महाविद्यालय का स्टार्टअप सेल नवचार व उद्यम के विकास में काफी अच्छा काम कर रहा है और इस बार फिर से महाविद्यालय का स्टार्टअप सेल पूरे बिहार के 46 स्टार्टअप सेल में पहले स्थान पर रहा है.

अनुराग को मिली शुभकामनाएं एवं बधाई

प्राचार्य डॉ प्रशांत मणि, डेटा साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो चंदन कुमार, डॉ सचिन माहेश्वर, प्रो अवेनाश कुमार, प्रो निर्भय कुमार, स्टार्टअप सेल इंचार्ज प्रो आनंद राज, कॉर्डिनेटर आनंद कुमार एवं उद्योग विभाग के महाप्रबंधक मो अफ्फान ने अनुराग को शुभकामनाएं एवं बधाई दी. औरंगाबाद के स्टार्टअप सेल इंचार्ज प्रो आनंद राज ने बताया कि यह छठा स्टार्टअप है, जिसे महाविद्यालय के स्टार्टअप सेल के मार्गदर्शन में बिहार सरकार द्वारा सीड फंड मिल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >