औरंगाबाद में झोपड़ी में चल रही थी शराब की मिनी फैक्ट्री, भारी मात्रा में शराब बरामद

Bihar liquor Ban: औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना इलाके के रतवार बिगहा में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. एक झोपड़ी में गुप्त रूप से शराब की मिनी फैक्ट्री चलाई जा रही थी. छापेमारी के दौरान मौके से भारी मात्रा में तैयार शराब,खाली प्लास्टिक बोतल,ढक्कन,स्टीकर,मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. औरंगाबाद ओबरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

Bihar liquor Ban: घटना औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना इलाके के रतवार बिगहा की है. जहां अवैध शराब के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. तालाब किनारे एक झोपड़ी में गुप्त रूप से चल रही शराब की मिनी फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में तैयार शराब और शराब निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री भी बरामद की गई है. जानकारी के अनुसार, दो मई की रात दो बजे ओबरा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली की गांव में तालाब के समीप स्थित,एक झोपड़ी में शराब का निर्माण और बिक्री किया जा रहा है.

घटना पर थानाध्यक्ष ने क्या कहा?

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित छापेमारी की गई . छापेमारी के दौरान शराब बनाने वाले लोग पुलिस को देखते ही फरार हो गए. पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में शराब और अन्य सामग्री जब्त कर ली है .

बरामद सामग्री देख उड़े पुलिस के होश

जप्त सामानों में कुल 852 बोतल विदेशी शराब शामिल है. जिनमें प्रत्येक बोतल 300 एमएल की है. कुल मिलाकर 255.6 लीटर बरामद हुई है. इसके अलावा दो गैलन में करीब 100 लीटर स्पिरिट भी बरामद किया गया है. इसका उपयोग शराब निर्माण में किया जा रहा था. पुलिस ने 300 एमएल के लगभग 500 खाली प्लास्टिक बोतल, 500 काले रंग की ढक्कन के साथ 300 स्टीकर और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं.

पुलिस ने इन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की

जप्त सामानों के आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है. इस संबंध में ओबरा थाना कांड संख्या 171/26 के रुप में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. इस कार्रवाई के बाद धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

(औरंगाबाद से ब्रजेश कुमार द्विवेदी की रिपोर्ट)

Also Read: ई -शिक्षाकोष की खुली पोल: गोपालगंज में 5639 शिक्षकों की उपस्थिति संदिग्ध, शिक्षा पदाधिकारी ने मांगा जबाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >