औरंगाबाद में साइकिल से खाद लेकर घर जा रहे युवक को भतीजे ने मारी गोली, सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर

Bihar Crime News: औरंगाबाद के रफीगंज प्रखंड के केराप गांव स्थित पुल के नीचे साइकिल से खाद लेकर घर जा रहे एक 40 वर्षीय युवक को भतीजे ने गोली मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

Bihar Crime News: औरंगाबाद के रफीगंज प्रखंड के केराप गांव स्थित पुल के नीचे साइकिल से खाद लेकर घर जा रहे एक 40 वर्षीय युवक को भतीजे ने गोली मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी की पहचान थाना क्षेत्र के ही लभरी गांव निवासी सतलाल यादव के पुत्र विजय यादव के रूप में हुई है. घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है.

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान जख्मी विजय यादव ने बताया की वह अपने घर से रफीगंज बाजार खाद लेने गया था. साइकिल से खाद लेकर वापस घर लौट रहा था. जैसे ही विजय केराप गांव स्थित पुल के नीचे से पार करने लगा, तभी उसके दोनों भतीजे लाठी-डंडे व लेकर पहुंचा. आवेश में दोनों भाइयों ने विजय को लाठी से मारकर जख्मी कर दिया. इसके बाद कंधे पर गोली मार दी, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया. घटना को अंजाम देकर दोनों फरार हो गए.

ये भी पढ़ें: वैशाली के राघोपुर में शराबियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद किया रेफर

चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और घटना की सूचना परिजनों को दी. सूचना पर बदहवास परिजन पहुंचे और जख्मी विजय को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज पहुंचाया. जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

ये भी पढ़ें: टोटो खरीदने को लेकर हुआ विवाद, पति-पत्नी ने कीटनाशक खाकर अपनी जीवनलीला कर ली समाप्त…

पता चला कि सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने भी विजय को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में हायर सेंटर रेफर कर दिया. इधर जख्मी के परिजनों ने बताया कि गोली मारने वाले लोगों से पूर्व से जमीनी विवाद का मामला चल रहा था. जमीनी विवाद में ही दोनों भाइयों ने गोली मार दी.

साइकोसिस और मेनिया की शिकार होकर बर्बाद हो रही हैं दुष्कर्म पीड़िताएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >