बिहार बंद को लेकर औरंगाबाद में सुरक्षा कड़ी, रमेश चौक समेत प्रमुख स्थलों पर काफी संख्या में पुलिस तैनात

बिहार बंद के मद्देनजर औरंगाबाद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. जिला प्रशासन ने प्रमुख स्थलों पर पुलिस बल तैनात कर चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी है. आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है.

Bihar Band : औरंगाबाद में बिहार बंद के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. जिला प्रशासन के निर्देश पर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील स्थानों और बाजारों में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

प्रमुख स्थलों पर कड़ा पहरा

शहर के रमेश चौक, समाहरणालय गेट सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. इन इलाकों में लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके.

Aurangabad News : जिलेभर में गश्त तेज

जिले के सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस अपने-अपने इलाकों में लगातार गश्त कर रही है. इसके अलावा विशेष पुलिस गश्ती दल भी सक्रिय हैं, जो पूरे जिले में घूम-घूमकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है, ताकि आम जनजीवन प्रभावित न हो और शांति व्यवस्था बनी रहे.

प्रशासन की प्राथमिकता: शांति और सुरक्षा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बिहार बंद के दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है.अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी.

लोगों से सहयोग की अपील

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से शांति बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है. साथ ही लोगों से कहा गया है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Om Prakash

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >