औरंगाबाद: कोईलवां गांव के बलखंडी नाथ मंदिर के समीप हत्या के मुख्य आरोपित को पुलिस भेजा जेल

हसपुरा थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी और हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सब्जी बेचकर लौट रहे गोविंद महतो की हत्या का मुख्य आरोपी युगल किशोर सिंह उर्फ युगल महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

Aurangabad News: हसपुरा थाना क्षेत्र के कोईलवां और चनहट गांव के बीच स्थित बलखंडी नाथ मंदिर के समीप 16 जुलाई को हुई गोलीबारी और हत्या के मुख्य आरोपी युगल किशोर सिंह उर्फ युगल महतो को हसपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

सब्जी बेचकर लौट रहे गोविंद महतो की हुई थी हत्या

जानकारी के अनुसार, 16 जुलाई को बंगाली बिगहा निवासी गोविंद महतो कोईलवां बाजार से सब्जी बेचकर मोपेड से अपने घर लौट रहे थे. बलखंडी नाथ मंदिर के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर गोली चला दी, जो उनकी गर्दन के पार हो गई. हसपुरा सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज (गया) रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

मुख्य आरोपी ने कबूला जुर्म

मौत से पूर्व गोविंद महतो ने गांव के ही युगल महतो पर गोली मारने का आरोप लगाया था. इसके बाद मृतक की पत्नी लीलावती देवी ने हसपुरा थाने में आवेदन देकर युगल महतो, उसके भाई अमित कुमार तथा भतीजों (अमित और अमन) को नामजद आरोपी बनाया था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अमन और अमित को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी युगल महतो फरार चल रहा था.

हसपुरा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. पुलिस पूछताछ व आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है, वहीं मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyadeo singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >