आधे घंटे की मूसलाधार बारिश में पानी-पानी हुआ औरंगाबाद शहर, ड्रेनेज सिस्टम की खुली पोल

मुख्य सड़कें और बाजार बने तालाब, नगर पर्षद कार्यालय भी डूबा फोटो नंबर-9- ब्लॉक मोड़ के समीप सड़क बनी तालाब 9ए-बिराटपुर रोड में पलटा टोटो औरंगाबाद कार्यालय. बुधवार

Aurangabad Weather News : बुधवार की शाम करीब आधे घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश ने औरंगाबाद शहर की बदहाल जल निकासी व्यवस्था की पूरी तरह पोल खोलकर रख दी है. बारिश के बाद शहर की कई प्रमुख सड़कें और व्यस्ततम बाजार पूरी तरह जलमग्न हो गए, जिसके कारण आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. शहर का मुख्य बाजार पथ, महाराजगंज रोड, कर्मा रोड और ब्लॉक मोड़ के आसपास की सड़कें पानी से लबालब भर गईं.

सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात

ब्लॉक मोड़ के पाससड़क पर तो पूरी तरह बाढ़ जैसे हालात बन गए, जहां वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित रही. जलभराव के कारण कई दोपहिया वाहन पानी के बीच में ही बंद होकर फंस गए, जबकि पैदल चलने वाले लोगों को भी राह तय करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

बिराटपुर मोहल्ले में पलटा टोटो

इस मानसून की बारिश में सबसे हैरानी की बात यह रही कि जिस नगर परिषद पर पूरे शहर की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखने की बड़ी जिम्मेदारी है, उसी नगर परिषद कार्यालय परिसर में भी बारिश का पानी भारी मात्रा में भर गया. इस नजारे ने नगर परिषद के ड्रेनेज सिस्टम की कार्यक्षमता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Also Read : औरंगाबाद में 26 साल पुराने हत्या कांड में फैसला, एक दोषी करार, तीन आरोपी बरी

दूसरी ओर, शहर के बिराटपुर मोहल्ले में बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा होने से बच गया. यहां सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में फंसकर एक टोटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. टोटो पलटने से उस पर रखा सारा कीमती सामान पानी में गिरकर बर्बाद हो गया. हालांकि, गनीमत यह रही कि इस घटना में टोटो चालक या किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की कोई सूचना नहीं है, लेकिन सामान को काफी नुकसान पहुंचा है.

ड्रेनेज व्यवस्था से स्थानीय नागरिकों में भारी नाराजगी

इस जलभराव के बाद स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद प्रशासन की लचर जल निकासी व्यवस्था पर तीखी नाराजगी जताई है. प्रबुद्ध नागरिकों का कहना है कि हर वर्ष मानसून की बारिश के दौरान शहर की यही नारकीय स्थिति हो जाती है, लेकिन प्रशासन द्वारा स्थायी समाधान की दिशा में आज तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है.

स्थायी समाधान की मांग

स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से नालों की नियमित रूप से मशीन द्वारा सफाई कराने और शहर में एक प्रभावी ड्रेनेज व्यवस्था सुनिश्चित करने की कड़ाई से मांग की है.

Also Read : औरंगाबाद : वज्रपात की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

सुजीत कुमार सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. क्राइम की खबरों की गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >