औरंगाबाद में प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं और युवा साहित्यकारों का हुआ सम्मान

Aurangabad News : औरंगाबाद में सरस्वती ज्ञान एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा, साहित्य और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित हुए।

Aurangabad News : सरस्वती ज्ञान एजुकेशन फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय पृथ्वीराज चौहान स्मृति ट्रस्ट भवन में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया. समारोह में शिक्षा, साहित्य और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर बीपीएससी, नीट, आईआईटी तथा साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार प्राप्त प्रतिभाओं को प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिह्न और मेडल देकर सम्मानित किया गया.

दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ. इसके बाद सरस्वती शिशु मंदिर एवं सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की. फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. ज्ञानेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि संस्था का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना है और इसी सोच के साथ लगातार तीसरे वर्ष इस समारोह का आयोजन किया गया है. पृथ्वीराज चौहान चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह ने संस्था की पहल की सराहना करते हुए सम्मानित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

शिक्षाविदों ने विद्यार्थियों का किया उत्साहवर्धन

समारोह को संबोधित करते हुए सीतयोग यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. राजेश कुमार सिंह, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पांडेय, प्रो. डॉ. कासिम फरीदी, प्रो. डॉ. संजीव रंजन, डॉ. पूर्णिमा सिंह, डॉ. निहारिका सिंह और मो. फहीम अहमद समेत कई शिक्षाविदों एवं समाजसेवियों ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. डॉ. सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह ने की, जबकि संचालन साहित्यकार नागेंद्र कुमार केशरी ने किया.

इन प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

समारोह में बीपीएससी में चयनित नेहा कुमारी, आईआईटी में चयनित आदर्श कुमार, दिव्यांश कुमार और आकांक्षा कुमारी, नीट में सफलता प्राप्त करने वाले तृप्ति राज, निखिल कुमार, सुहानी कुमारी, अंशु कुमारी, रिया कुमारी, हर्षित राज, प्रत्युष करण, सोनाली कुमारी और ऋषभ कुमार सहित अन्य मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया.

युवा साहित्यकार का भी हुआ सम्मान

साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार से सम्मानित उर्दू साहित्यकार मो. साकिब फरीदी का सम्मान भी समारोह में किया गया. उनकी ओर से यह सम्मान उनके पिता प्रो. कासिम फरीदी ने ग्रहण किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षाविद, अभिभावक, समाजसेवी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

Also Read : बेगूसराय में दूध लेकर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं. क्राइम की खबरों में गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे है. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >