औरंगाबाद में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, कोलकाता का युवक गंभीर रूप से घायल

Aurangabad Road Accident : औरंगाबाद के देव थाना क्षेत्र में बम्होरी पहाड़ के पास अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से कोलकाता का बाइक सवार सुशांत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया.

Aurangabad Road Accident : (मनीष राज सिंघम) देव थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव स्थित बम्होरी पहाड़ के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान पश्चिम बंगाल के कोलकाता निवासी मदन हल्दार के पुत्र सुशांत कुमार के रूप में की गई है. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया.

टेंट पंडाल में मजदूरी करता है घायल युवक, प्राथमिक उपचार के बाद रेफर

सदर अस्पताल में घायल युवक का इलाज कराने पहुंचे लोगों ने बताया कि सुशांत देव के आसपास के इलाकों में रहकर मजदूरी करता है. फिलहाल वह देव बाजार के ही एक टेंट पंडाल में काम कर रहा था. शनिवार को वह किसी काम से अपनी बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था. इसी दौरान बिशनपुर बम्होरी पहाड़ के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.

सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने घायल सुशांत का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया है. फिलहाल घटना की आधिकारिक सूचना स्थानीय लोगों और प्रशासन के माध्यम से उसके परिजनों को दे दी गई है.

Also Read: औरंगाबाद में मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, अफवाहों से दूर रहने की अपील; तय रूट से ही निकलेंगे ताजिया जुलूस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >