औरंगाबाद में आंध्र प्रदेश के पर्यटकों से भरी बस ट्रक से टकराई, 3 की मौैत, 20 घायल

Aurangabad Road Accident: औरंगाबाद जिले के NH-19 पर भवानी होटल के समीप आंध्र प्रदेश के पर्यटकों से भरी बस सड़क पर खड़ी ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में 3 पर्यटकों की मौत हो गई है, वहीं 20 घायल हैं. जानिए पूरी खबर नीचे…

Aurangabad Road Accident: (सुजीत कुमार सिंह) औरंगाबाद जिले के NH-19 पर रविवार देर रात करीब 12 बजे हुए एक भीषण सड़क हादसे में आंध्र प्रदेश के तीन पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए. घायलों में 7 से 8 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरातफरी का माहौल बन गया.

बोधगया से काशी जा रही थी बस

प्राप्त जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश के लगभग 40 श्रद्धालु एवं पर्यटक धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए यात्रा पर निकले थे. सभी यात्री रविवार रात बोधगया से उत्तर प्रदेश के काशी (वाराणसी) के लिए एक टूरिस्ट बस से रवाना हुए थे. इसी दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेड़िया और देव मोड़ के बीच स्थित भवानी होटल के समीप उनकी बस आगे चल रहे एक ट्रक-ट्रेलर से टकरा गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक द्वारा ओवरटेक करने के प्रयास के दौरान यह दुर्घटना हुई. हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.

हादसे में तीन लोगों की गई जान

दुर्घटना में आंध्र प्रदेश के नेल्लूर जिले के संगमा गांव निवासी 50 वर्षीय हजरतया, 43 वर्षीय फातमावती तथा 64 वर्षीय पशुलेट वेंकटेश की मौत हो गई. वहीं घायलों में सुभनमा, नरेंद्र रेड्डी, प्रसाद समेत कई अन्य यात्री शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा: काम कर लौट रहे दो लोगों की मौत, 9 घायल

स्थानीय लोगों और पुलिस ने चलाया राहत अभियान

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए तथा राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए. इसके बाद मुफस्सिल थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर इलाज के लिए भेजा.

जिला पार्षद अनिल यादव भी मौके पर पहुंचे और घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया. सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने एक महिला और दो पुरुषों को मृत घोषित कर दिया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सभी यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक-ट्रेलर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए चालक की भूमिका, वाहन की गति तथा ओवरटेक की संभावना सहित विभिन्न बिंदुओं की जांच की जा रही है.

घटना के कारण कुछ समय तक एनएच-19 पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कराया गया. इधर पुलिस मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुटी रही.

मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है तथा आगे की कार्रवाई जारी है.

Also Read: गयाजी में तीन बड़ी लूट कांडों का खुलासा, झारखंड से हथियार के साथ चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >