औरंगाबाद में 30 जून को एएनएम-जीएनएम को मिलेगा RCH पोर्टल 2.0 का प्रशिक्षण, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं पर रहेगा फोकस

Aurangabad RCH Portal 2.0 Training: औरंगाबाद के दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल में 30 जून को RCH Portal 2.0 पर एएनएम और जीएनएम का प्रशिक्षण होगा. नए पोर्टल से गर्भवती महिलाओं का यूनिक रजिस्ट्रेशन, बाल आभा कार्ड और हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी मॉनिटरिंग की सुविधा मिलेगी.

औरंगाबाद के दाउदनगर से ओम प्रकाश की रिपोर्ट
Aurangabad RCH Portal 2.0 Training:
औरंगाबाद. जिले के अनुमंडलीय अस्पताल दाउदनगर के सभागार में 30 जून को सुबह 11 बजे से एएनएम एवं जीएनएम के लिए महत्वपूर्ण बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. प्रशिक्षण में क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक श्रवण कुमार राय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की एएनएम तथा अनुमंडलीय अस्पताल की जीएनएम को नए आरसीएच पोर्टल 2.0 (Reproductive and Child Health) के संचालन एवं तकनीकी पहलुओं की जानकारी देंगे.

RCH पोर्टल 2.0 से खत्म होंगी पुरानी तकनीकी समस्याएं

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पहले संचालित आरसीएच-1 पोर्टल में डेटा दोहराव सहित कई तकनीकी समस्याएं थीं. इन्हें दूर करने के लिए आरसीएच पोर्टल 2.0 विकसित किया गया है. नए पोर्टल के माध्यम से अब 14 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन किया जाएगा.

गर्भवती महिलाओं को मिलेगा यूनिक आईडी, नवजात का बनेगा बाल आभा कार्ड

नए पोर्टल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि गर्भवती महिला का पंजीकरण होते ही उसे एक यूनिक नंबर मिलेगा. इससे उसकी पूरी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रहेगी.

प्रसव के तुरंत बाद नवजात का बाल आभा कार्ड भी इसी पोर्टल के माध्यम से बनाया जाएगा. इससे बच्चों के स्वास्थ्य, टीकाकरण और अन्य आवश्यक सेवाओं की डिजिटल निगरानी पहले से अधिक प्रभावी होगी.

हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी पर मिलेगा अलर्ट

आरसीएच पोर्टल 2.0 हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी की समय रहते पहचान कर चिकित्सकों को अलर्ट भेजेगा. इससे समय पर उपचार सुनिश्चित होगा और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में मदद मिलेगी.

इसके अलावा जननी सुरक्षा योजना एवं प्रसूति सहायता योजना की प्रोत्साहन राशि लाभार्थियों के आधार से जुड़े बैंक खातों में सीधे भेजी जाएगी.

स्वास्थ्य कर्मियों को दी जाएगी विस्तृत जानकारी

30 जून को आयोजित प्रशिक्षण सत्र में सभी एएनएम एवं जीएनएम को पोर्टल के संचालन, डेटा एंट्री, पंजीकरण प्रक्रिया तथा नई डिजिटल सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी. इसका उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों को नई डिजिटल व्यवस्था के प्रभावी उपयोग के लिए प्रशिक्षित करना है, ताकि आमजन को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें.

ALSO READ: मानसून में बिहार की ये 7 जगहें बन जाती हैं स्वर्ग, एक बार जाएंगे तो बार-बार जाने का करेगा मन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >