हसपुरा के टाल गांव में महिला की मौत,पति समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों पर FIR दर्ज

Aurangabad News: औरंगाबाद के हसपुरा थाना क्षेत्र के टाल गांव में 30 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पति, सास, ससुर और अन्य परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Aurangabad News: (सत्यदेव सिंह) औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के टाल गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान टाल गांव निवासी संतोष राम की 30 वर्षीय पत्नी कोमल कुमारी के रूप में हुई है. घटना के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

वर्ष 2017 में हुई थी शादी, चार बेटियों की मां थीं कोमल

जानकारी के अनुसार कोमल कुमारी का विवाह वर्ष 2017 में संतोष राम के साथ हुआ था. दंपति की चार पुत्रियां हैं, जिनके नाम अश्मिता, श्वेता, सनीता और आदिती बताए गए हैं. मृतका का मायका गोह थाना क्षेत्र के पेमा गांव में स्थित है.

भाई के बयान पर पति सहित कई पर प्राथमिकी

मृतका के भाई गुपेश्वर राम के फर्दबयान के आधार पर हसपुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. दर्ज मामले में पति संतोष राम, सास, ससुर, देवर समेत अन्य परिजनों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.

मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

परिजनों का आरोप है कि संतोष राम का अपनी ममेरी साली के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था और इसी विवाद को लेकर वह अक्सर कोमल कुमारी के साथ मारपीट करता था. मायके पक्ष का यह भी दावा है कि इस मामले में संतोष राम वर्ष 2024 में जेल भी जा चुका था.

हत्या कर साक्ष्य मिटाने का लगाया आरोप

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि कोमल कुमारी की मारपीट कर हत्या की गई और बाद में साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव का गांव के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया. हालांकि इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.

पुलिस ने शुरू की जांच

हसपुरा थाना पुलिस ने बताया कि मृतका के भाई के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है. प्राथमिकी में लगाए गए सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है. पुलिस विभिन्न पहलुओं पर साक्ष्य जुटा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

चार बेटियों के सिर से उठा मां का साया

घटना के बाद चार मासूम बेटियों के सिर से मां का साया उठ गया है, जिससे परिवार में शोक का माहौल है. मृतका के मायके वालों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में मानसून की दस्तक से बदलेगा मौसम का मिजाज, दक्षिण बिहार में आज के बाद गर्मी से मिलेगी राहत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >