आज का दर्शन : प्रमुख मंदिरों में सुबह आरती, शाम को धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन

Aurangabad News :औरंगाबाद जिले के प्रसिद्ध शौर्य तीर्थ देव सूर्य मंदिर में शनिवार को प्रातःकालीन आरती भक्ति और आस्था के माहौल में होगी. मंदिर

Aurangabad News : (मुकेश कुमार की रिपोर्ट) औरंगाबाद जिले के प्रसिद्ध शौर्य तीर्थ देव सूर्य मंदिर में शनिवार को प्रातःकालीन आरती भक्ति और आस्था के माहौल में होगी. मंदिर में आरती का समय सुबह 5:30 बजे निर्धारित है. इसके बाद अंबा स्थित मां सतबहिनी मंदिर में सुबह 6:00 बजे आरती होगी. औरंगाबाद शहर के प्रसिद्ध गणेश मंदिर तथा मां दुर्गा मंदिर में आरती का समय सुबह 7:00 बजे रखा गया है.

मुख्य कार्यक्रम

औरंगाबाद में दिन की शुरुआत जिलाधिकारी की बैठक के साथ होगी. वहीं शाम 6:00 बजे शहर के प्रसिद्ध संकट मोचन मानस मंदिर एवं दुर्गा मंदिर में स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति दी जायेगी.

धरनीधर मोड़, सब्जी मंडी व ओवरब्रिज के पास ट्रैफिक दबाव बढ़ने की संभावना

औरंगाबाद शहर के कुछ प्रमुख स्थानों पर शनिवार को निर्धारित समय के दौरान जाम की स्थिति बन सकती है. खासकर धरनीधर मोड़ और पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में यातायात का दबाव बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. सुबह करीब 9:00 बजे धरनीधर मोड़ और सब्जी मंडी क्षेत्र में जाम लगने की आशंका है. वहीं शाम 5:00 बजे से 6:00 बजे के बीच ओवरब्रिज के समीप कार्यालयों की छुट्टी और बाजार की भीड़ के कारण यातायात धीमा रह सकता है. लोगों को आवश्यक नहीं होने पर इन मार्गों से यात्रा करने से बचने की सलाह दी गयी है.

बिजली कटौती

शनिवार को औरंगाबाद के कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इसके चलते शहरी और ग्रामीण इलाकों में कुछ समय के लिए विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो सकती है.

जिले के अधिकारियों के महत्वपूर्ण नंबर

पद संपर्क नंबर

जिलाधिकारी 9473191261

पुलिस अधीक्षक 9031826305

फायर ब्रिगेड 7485805920, 101

सिविल सर्जन 9470003062

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit Kumar Singh

अमित कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सोनवर्षा राज (सहरसा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >