आज का कार्यक्रम व दर्शन : जिले प्रमुख मंदिरों में आज भक्ति और आस्था के बीच होगी आरती

Aurangabad News : औरंगाबाद जिले में मंगलवार को विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों के

Aurangabad News : (मुकेश कुमार की रिपोर्ट) औरंगाबाद जिले में मंगलवार को विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ यातायात और बिजली आपूर्ति को लेकर भी स्थिति महत्वपूर्ण रहेगी.

प्रमुख मंदिरों में आरती

जिले के प्रसिद्ध शौर्य तीर्थ देव सूर्य मंदिर में मंगलवार की प्रातःकालीन आरती भक्ति एवं आस्था के माहौल में होगी. इसका समय सुबह 5:30 बजे निर्धारित है. क्लब रोड स्थित साईं मंदिर में शाम 7 बजे महाआरती होगी. इसके अलावा अंबा स्थित मां सतबहिनी मंदिर में सुबह 6 बजे, औरंगाबाद शहर के गणेश मंदिर में सुबह 7 बजे तथा शहर के ही मां दुर्गा मंदिर में भी सुबह 7 बजे आरती का आयोजन किया जायेगा.

मुख्य कार्यक्रम

शाम 6 बजे शहर के प्रसिद्ध संकट मोचन मानस मंदिर एवं दुर्गा मंदिर में स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति दी जायेगी.

शहर में जाम की संभावना

औरंगाबाद शहर में आज कुछ प्रमुख स्थानों पर निर्धारित समय के दौरान जाम की स्थिति बन सकती है. विशेषकर धरनीधर मोड़ एवं पुरानी सब्जी मंडी पर यातायात का दबाव बढ़ने से लोगों को परेशानी हो सकती है. वहीं शाम के समय ओवरब्रिज के समीप भी ट्रैफिक धीमा रहने की संभावना है. शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच ऑफिस आवागमन एवं बाजार की भीड़ के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. सुबह 9 बजे के आसपास भी धरनीधर मोड़ एवं सब्जी मंडी क्षेत्र में जाम लगने की आशंका जतायी गयी है. प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है.

बिजली कटौती

औरंगाबाद के कुछ ग्रामीण इलाकों में मंगलवार को बिजली आपूर्ति बाधित रह सकती है. मेंटेनेंस कार्य के कारण शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ समय के लिए बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी.

जिले के अधिकारियों के महत्वपूर्ण नंबर

जिलाधिकारी: 9473191261

पुलिस अधीक्षक: 9031826305

फायर ब्रिगेड: 7485805920, 101

सिविल सर्जन: 9470003062

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit Kumar Singh

अमित कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सोनवर्षा राज (सहरसा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >