आज का कार्यक्रम व दर्शन : नगर भवन में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान 2026 का भव्य आयोजन

Aurangabad News : औरंगाबाद जिले के प्रसिद्ध शौर्य तीर्थ देव सूर्य मंदिर में मंगलवार की प्रातःकालीन आरती भक्ति और

प्रमुख मंदिरों में आरती

Aurangabad News : (मुकेश कुमार की रिपोर्ट) औरंगाबाद जिले के प्रसिद्ध शौर्य तीर्थ देव सूर्य मंदिर में मंगलवार की प्रातःकालीन आरती भक्ति और आस्था के माहौल में होगी. आरती का समय सुबह 5:30 बजे निर्धारित है. क्लब रोड स्थित सांईं मंदिर में शाम 7 बजे महाआरती होगी. अंबा स्थित मां सतबहिनी मंदिर में सुबह 6 बजे आरती होगी. वहीं औरंगाबाद शहर के प्रसिद्ध गणेश मंदिर में आरती का समय सुबह 7 बजे है. शहर के प्रसिद्ध मां दुर्गा मंदिर में भी सुबह 7 बजे आरती आयोजित की जायेगी.

प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन स्थल पर की गयी तैयारी

मुख्य कार्यक्रम प्रभात खबर का प्रतिभा सम्मान समारोह

औरंगाबाद जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान 2026 का भव्य आयोजन मंगलवार को नगर भवन (समाहरणालय परिसर) औरंगाबाद में सुबह 10 बजे से होगा. समारोह में बिहार बोर्ड के मैट्रिक व इंटर परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले तथा सीबीएसइ बोर्ड के मैट्रिक व इंटर में 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा.

बीस सूत्री की बैठक

हसपुरा प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की ब्लॉक कार्यालय के सभागार में 11 बजे होगी. बीडीओ प्रदीप कुमार चौधरी व बीस सूत्री अध्यक्ष चंद्रकांत मुन्ना ने संयुक्त रूप से बताया कि विकास योजनाओं सहित सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का समीक्षा होगी.

भजन संध्या औरंगाबाद में शाम 6 बजे शहर के प्रसिद्ध संकट मोचन मानस मंदिर एवं दुर्गा मंदिर में स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति दी जायेगी.

शहर में आज जाम

औरंगाबाद शहर में मंगलवार को कुछ प्रमुख स्थानों पर निर्धारित समय के दौरान जाम की स्थिति बन सकती है. खासकर धरनीधर मोड़ एवं पुरानी सब्जी मंडी में यातायात का दबाव बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. वहीं शाम के समय ओवरब्रिज के समीप भी ट्रैफिक धीमा रहने के संकेत हैं. शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच कार्यालयों की छुट्टी एवं बाजार में भीड़ बढ़ने के कारण जाम की स्थिति बन सकती है. सुबह 9 बजे के करीब धरनीधर मोड़ एवं सब्जी मंडी की ओर जाने वाले मार्गों पर जाम लगने की आशंका है. इसी तरह शाम 5 बजे से 6 बजे तक ओवरब्रिज के पास जाम लगने की संभावना अधिक है. इस दौरान अत्यधिक जरूरी कार्य नहीं हो तो उस मार्ग से यात्रा करने से बचें.

बिजली कटौती

औरंगाबाद के कुछ ग्रामीण इलाकों में मंगलवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. मेंटेनेंस कार्य की वजह से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ समय के लिए बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी.

जिले के अधिकारियों के महत्वपूर्ण नंबर

जिले के लोगों को किसी भी आवश्यकता अथवा आपात स्थिति में निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करना चाहिए.

महत्वपूर्ण नंबर

जिलाधिकारी – 9473191261

पुलिस अधीक्षक – 9031826305

फायर ब्रिगेड – 7485805920, 101

सिविल सर्जन – 9470003062

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AMIT KUMAR SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >