आज का कार्यक्रम व दर्शन : देव सूर्य मंदिर में भक्ति का माहौल, भजन संध्या से गूंजेगा वातावरण

Aurangabad News :औरंगाबाद जिले के प्रसिद्ध शौर्य तीर्थ देव सूर्य मंदिर में रविवार की प्रातःकालीन आरती भक्ति

Aurangabad News : (मुकेश कुमार की रिपोर्ट) औरंगाबाद जिले के प्रसिद्ध शौर्य तीर्थ देव सूर्य मंदिर में रविवार की प्रातःकालीन आरती भक्ति और आस्था के माहौल में होगी. इसका समय सुबह 5:30 बजे निर्धारित है. क्लब रोड स्थित साई मंदिर में शाम सात बजे महाआरती होगी. इसके बाद अंबा में मां सतबहिनी मंदिर में सुबह छह बजे, औरंगाबाद शहर के प्रसिद्ध गणेश मंदिर में सुबह सात बजे तथा शहर के ही मां दुर्गा मंदिर में भी आरती का समय सुबह सात बजे है.

मुख्य कार्यक्रम

शहर के प्रसिद्ध संकट मोचन मानस मंदिर और दुर्गा मंदिर में स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति दी जायेगी.

शहर में आज जाम की संभावना

औरंगाबाद शहर में आज कुछ प्रमुख स्थानों पर निर्धारित समय के दौरान जाम की स्थिति बन सकती है. खासकर धरनीधर मोड़ और पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में यातायात का दबाव बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. शाम के समय ओवरब्रिज के समीप भी ट्रैफिक स्लो रहने की संभावना है. शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच ऑफिस आवागमन और बाजार की भीड़ के कारण जाम की स्थिति बन सकती है. सुबह 9 बजे के आसपास धरनीधर मोड़ व सब्जी मंडी की ओर भी जाम लगने की आशंका है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अत्यावश्यक कार्य न हो तो इन मार्गों से यात्रा करने से बचें.

बिजली कटौती

औरंगाबाद के कुछ ग्रामीण इलाकों में रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. मेंटेनेंस कार्य के कारण शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ समय के लिए बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी.

जिले के अधिकारियों के महत्वपूर्ण नंबर

जिलाधिकारी: 9473191261

पुलिस अधीक्षक: 9031826305

फायर ब्रिगेड: 7485805920, 101

सिविल सर्जन: 9470003062

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit Kumar Singh

अमित कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सोनवर्षा राज (सहरसा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >