आज जिले की मंडी में भाव : फल, अनाज व सब्जी मंडियों में कई खाद्य वस्तुओं के दाम में बदलाव

Aurangabad News : औरंगाबाद की विभिन्न मंडियों में बुधवार को खाद्य सामग्रियों के दाम में उतार-चढ़ाव देखा गयाभव है.

Aurangabad News : (मनीष राज सिंघम की रिपोर्ट) औरंगाबाद की विभिन्न मंडियों में बुधवार को खाद्य सामग्रियों के दाम में उतार-चढ़ाव देखा गया. फल, अनाज और सब्जी मंडियों में कई वस्तुओं की कीमतों में बदलाव दर्ज किया गया. व्यापारियों के अनुसार आने वाले दिनों में बाजार भाव में और परिवर्तन संभव है.

फल मंडी

सेब 280 से 300 रुपये प्रति किलो, केला 60 रुपये प्रति दर्जन, लीची 160 से 200 रुपये प्रति किलो, संतरा 130 से 150 रुपये प्रति किलो तथा दशहरी आम 80 से 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है.

अनाज मंडी

कतरनी चावल 5200 रुपये प्रति क्विंटल, मसूर चावल 3200 रुपये प्रति क्विंटल, अरहर दाल 115 रुपये प्रति किलो, मसूर दाल 70 रुपये प्रति किलो, चना दाल 80 रुपये प्रति किलो, मूंग दाल 100 रुपये प्रति किलो तथा मोट दाल 75 रुपये प्रति किलो के भाव पर उपलब्ध है. वहीं सरसों तेल 170 से 200 रुपये प्रति किलो और रिफाइंड तेल 145 से 210 रुपये प्रति किलो के बीच बिक रहा है.

सब्जी मंडी

बांग्ला प्याज 900 रुपये प्रति क्विंटल, नासिक प्याज 600 रुपये प्रति क्विंटल, देवा आलू 650 से 700 रुपये प्रति क्विंटल तथा लहसुन 125 से 150 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है. व्यापारियों का कहना है कि आवक और मांग के अनुसार आने वाले दिनों में कीमतों में बदलाव संभव है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit Kumar Singh

अमित कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सोनवर्षा राज (सहरसा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >