Aurangabad News : (देववंश की रिपोर्ट) औरंगाबाद के सदर अस्पताल में बुधवार की सुबह आठ बजे से ओपीडी सेवा संचालित होगी. मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आठ डॉक्टरों की ड्यूटी लगायी गयी है. अस्पताल प्रबंधक प्रफुल्ल कांत ने बताया कि सभी डॉक्टर निर्धारित समय पर ओपीडी में उपस्थित रहकर मरीजों का इलाज करेंगे. इससे शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को राहत मिलेगी. ओपीडी में सामान्य बीमारियों के साथ अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का भी इलाज किया जायेगा. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से समय पर अस्पताल पहुंचकर पंजीकरण कराने की अपील की है, ताकि बिना भीड़भाड़ के इलाज कराया जा सके. साथ ही आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध करायी जायेंगी.
ओपीडी में तैनात डॉक्टर
सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक : डॉ उदय कुमार, डॉ देवाश्री सिंह, डॉ प्रदीप गुप्ता.
दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक : डॉ अभिषेक कुमार, डॉ विनेश कुमार.
रात 9 बजे से सुबह 8 बजे तक : डॉ अरुण कुमार, डॉ शशि कुमार, डॉ विनेश कुमार.
