आज का ओपीडी : सदर अस्पताल में आज छह चिकित्सक संभालेंगे ओपीडी की जिम्मेदारी

Aurangabad News : औरंगाबाद के सदर अस्पताल में शनिवार को सुबह आठ बजे से ओपीडी सेवा संचालित होगी. मरीजों की बेहतर चिकित्सा सुविधा को ध्यान में रख

Aurangabad News : (देववंश की रिपोर्ट) औरंगाबाद के सदर अस्पताल में शनिवार को सुबह आठ बजे से ओपीडी सेवा संचालित होगी. मरीजों की बेहतर चिकित्सा सुविधा को ध्यान में रखते हुए छह चिकित्सकों की ड्यूटी लगायी गयी है. अस्पताल प्रबंधक प्रफुल्ल कांत के अनुसार सभी चिकित्सक निर्धारित समय पर ओपीडी में उपस्थित रहकर मरीजों का इलाज करेंगे. उन्होंने बताया कि इससे शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को काफी राहत मिलेगी. ओपीडी में सामान्य बीमारियों से लेकर अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का उपचार किया जायेगा. मरीजों को सलाह दी गयी है कि वे समय पर अस्पताल पहुंचकर पंजीकरण कराएं, ताकि बिना भीड़भाड़ के इलाज कराया जा सके. अस्पताल प्रशासन द्वारा आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध करायी जायेंगी.

ओपीडी में तैनात चिकित्सक

सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक

डॉ. सुभाष कुमार

डॉ. उदय कुमार

दोपहर 2:00 बजे से रात 9:00 बजे तक

डॉ. सुनील

डॉ. खालीद अहमद

रात 9:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक

डॉ. रविभूषण सिंह

डॉ. खालीद अहमद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit Kumar Singh

अमित कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सोनवर्षा राज (सहरसा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >