आज का ओपीडी : सदर अस्पताल में आज से ओपीडी सेवा शुरू, सात डॉक्टरों की ड्यूटी तैनात

Aurangabad News : औरंगाबाद के सदर अस्पताल में रविवार की सुबह आठ बजे से ओपीडी सेवा संचालित होगी

Aurangabad News : (देववंश की रिपोर्ट) औरंगाबाद के सदर अस्पताल में रविवार की सुबह आठ बजे से ओपीडी सेवा संचालित होगी. मरीजों की बेहतर चिकित्सा सुविधा को ध्यान में रखते हुए सात डॉक्टरों की ड्यूटी लगायी गयी है. अस्पताल प्रबंधन प्रफुल्ल कांत के अनुसार सभी डॉक्टर समय पर ओपीडी में उपस्थित रहकर मरीजों का इलाज करेंगे. इससे शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को काफी राहत मिलेगी. ओपीडी में सामान्य बीमारियों से लेकर अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान किया जायेगा. मरीजों को सलाह दी गयी है कि वे समय पर अस्पताल पहुंचकर पंजीकरण कराएं, ताकि बिना भीड़भाड़ के इलाज संभव हो सके. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरीजों को आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध करायी जाती हैं.

ओपीडी में तैनात डॉक्टर

सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक

डॉ. देवाश्री सिंह

डॉ. अरुण कुमार

डॉ. शशि कुमार

दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक

डॉ. रविभूषण सिंह

डॉ. शशि कुमार

रात 9 बजे से सुबह 8 बजे तक

डॉ. यमुना प्रसाद

डॉ. प्रदीप गुप्ता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit Kumar Singh

अमित कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सोनवर्षा राज (सहरसा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >