Aurangabad News : (देववंश की रिपोर्ट) औरंगाबाद के सदर अस्पताल में शनिवार को सुबह 8 बजे से ओपीडी सेवा संचालित होगी. मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए छह डॉक्टरों की ड्यूटी लगायी गयी है. अस्पताल प्रबंधक प्रफुल्ल कांत ने बताया कि सभी चिकित्सक निर्धारित समय पर ओपीडी में उपस्थित रहकर मरीजों का उपचार करेंगे. इससे शहर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को सुविधा मिलेगी. ओपीडी में सामान्य बीमारियों के साथ अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का भी इलाज किया जायेगा. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से समय पर पहुंचकर पंजीकरण कराने की अपील की है, ताकि भीड़भाड़ से बचते हुए सुचारु रूप से इलाज कराया जा सके. साथ ही आवश्यक दवाएं भी अस्पताल से उपलब्ध करायी जायेंगी.
ओपीडी में तैनात चिकित्सक
सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक
डॉ. सुभाष कुमार
डॉ. उदय कुमार
दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक
डॉ. सुनील
डॉ. खालीद अहमद
रात 9 बजे से सुबह 8 बजे तक
डॉ. रविभूषण सिंह
डॉ. खालीद अहमद
