Aurangabad News : (देववंश की रिपोर्ट) औरंगाबाद के सदर अस्पताल में बुधवार की सुबह आठ बजे से ओपीडी सेवा संचालित होगी. मरीजों की बेहतर चिकित्सा सुविधा को ध्यान में रखते हुए आठ डॉक्टरों की ड्यूटी लगायी गयी है. अस्पताल प्रबंधन प्रफुल्ल कांत के अनुसार सभी डॉक्टर समय पर ओपीडी में उपस्थित रहकर मरीजों का इलाज करेंगे. इससे शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को काफी राहत मिलेगी. ओपीडी में सामान्य बीमारियों से लेकर अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान किया जायेगा. मरीजों को सलाह दी गयी है कि वे समय पर अस्पताल पहुंचकर पंजीकरण कराएं ताकि बिना भीड़भाड़ के इलाज संभव हो सके. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरीजों को आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जाती है
ओपीडी में तैनात चिकित्सक
सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक
डॉ. उदय कुमार
डॉ. देवाश्री सिंह
डॉ. प्रदीप गुप्ता
दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक
डॉ. अभिषेक कुमार
डॉ. विनेश कुमार
रात 9 बजे से सुबह 8 बजे तक
डॉ. अरुण कुमार डॉ़ शशि कुमार
डॉ. विनेश कुमार
