आज का जिले का मौसम : औरंगाबाद में आज लू का अलर्ट, तापमान 39 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

Aurangabad News औरंगाबाद जिले में मंगलवार को भीषण गर्मी का असर देखने को मिलेगा. दिन में लू चलने की संभावना है. जिले का अधिकतम तापमान

Aurangabad News : (सुधीर सिन्हा की रिपोर्ट) औरंगाबाद जिले में मंगलवार (23 जून 2026) को भीषण गर्मी का असर देखने को मिलेगा. दिन में लू चलने की संभावना है. जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेंटीग्रेट तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेंटीग्रेट रहने का अनुमान है. इससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. हवा 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. जिले में आर्द्रता 46 प्रतिशत से 60 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है, जिससे उमस भी महसूस हो सकती है. मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनूप चौबे ने बताया कि दिनभर तेज धूप रहेगी. बाहर निकलने वाले लोगों को लू से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतनी चाहिए. उन्होंने कहा कि उमस का स्तर भी अपेक्षाकृत अधिक रहेगा.

मुख्य बिंदु

अधिकतम तापमान : 39 डिग्री सेंटीग्रेट

न्यूनतम तापमान : 29 डिग्री सेंटीग्रेट

मौसम : दोपहर में लू चलने की संभावना

हवा : 15 किमी प्रति घंटा

आर्द्रता : 46 प्रतिशत से 60 प्रतिशत तक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit Kumar Singh

अमित कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सोनवर्षा राज (सहरसा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >