आज का जिले का मौसम : तेज धूप और उमस से बढ़ेगी परेशानी, सतर्क रहने की सलाह

Aurangabad News : औरंगाबाद जिले में शनिवार (20 जून 2026) को भीषण गर्मी का असर देखने को मिलेगा.ग्रेट रहने का अनुमान है. इससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना

Aurangabad News : (सुधीर सिन्हा की रिपोर्ट) औरंगाबाद जिले में शनिवार (20 जून 2026) को भीषण गर्मी का असर देखने को मिलेगा. दिन में लू चलने की संभावना है. जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेंटीग्रेट तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेंटीग्रेट रहने का अनुमान है. इससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है. मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनूप चौबे ने बताया कि दिनभर तेज धूप रहने की संभावना है. बाहर निकलने वाले लोगों को लू से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि आर्द्रता का स्तर अधिक रहने के कारण लोगों को उमस भी महसूस होगी. मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने तथा धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है.

मुख्य बिंदु

अधिकतम तापमान : 41 डिग्री सेंटीग्रेट

न्यूनतम तापमान : 31 डिग्री सेंटीग्रेट

मौसम : दोपहर में लू चलने की संभावना

हवा की गति : 19 किमी प्रति घंटा

आर्द्रता : 46 प्रतिशत से 60 प्रतिशत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit Kumar Singh

अमित कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सोनवर्षा राज (सहरसा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >