औरंगाबाद में आज पारा 40 डिग्री रहने की संभावना, लू का अलर्ट

AURANGABAD NEWS : जिले में मंगलवार को भीषण गर्मी का असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार दिन में लू चलने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है.जिले का अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

AURANGABAD NEWS : औरंगाबाद : जिले में मंगलवार को भीषण गर्मी का असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार दिन में लू चलने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है.जिले का अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का अधिक सामना करना पड़ेगा.हवा की रफ्तार लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है. आर्द्रता का स्तर 42 प्रतिशत से 60 प्रतिशत के बीच रहने के कारण उमस भी लोगों को परेशान करेगी.मौसम वैज्ञानिक डॉ अनूप चौबे ने बताया कि दिन के समय तेज धूप और लू का प्रभाव रहेगा. उन्होंने लोगों से अपील की है कि दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें और लू से सुरक्षा के उपाय अपनाएं.

मुख्य बिंदु

अधिकतम तापमान: 40°C

न्यूनतम तापमान: 29°C

मौसम: दोपहर में लू चलने की संभावना

हवा: 15 किमी/घंटा

आर्द्रता: 42% से 60%

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >