Aurangabad News : सूर्य मंदिर तालाब में डूबने से किशोरी की मौत

Aurangabad News: मृतका की पहचान शहर के ही वार्ड 32 रामड़िहा निवासी प्रदीप चौधरी की पुत्री सधनी कुमारी के रूप में हुई

औरंगाबाद ग्रामीण. शहर के अदरी नदी सूर्य मंदिर तालाब में डूबने से 12 वर्षीय किशोरी की मौत हो गयी. मृतका की पहचान शहर के ही वार्ड 32 रामड़िहा निवासी प्रदीप चौधरी की पुत्री सधनी कुमारी के रूप में हुई है. किशोरी का शव मिलने के बाद पुलिस द्वारा सदर अस्पताल लाकर उसका पंचनामा तैयार की और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया. पोस्टमार्टम के दौरान कुछ लोगों ने बताया कि छठ महापर्व पर घाट पर श्रद्धालुओं की काफी ज्यादा भीड़ थी. अर्घ के बाद भीड़ में किशोरी गुम हो गई थी. उसकी काफी खोजबीन की गयी. कुछ लोगों द्वारा उसे नदी में डूबे होने की सूचना दी गयी. बदहवास परिजन पहुंचे और चीत्कार उठें. स्थानीय लोगों द्वारा किशोरी के शव को नदी से बाहर निकाला गया और घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी. इधर, सूचना पर पहुंचे परिजन किशोरी के शव से लिपटकर चीत्कार उठें. नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराकर दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजा की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >