Aurangabad News : धावा नदी के समीप चलती ट्रेन से गिरा छात्र, गयी जान

Aurangabad News:पटना से परीक्षा देकर रोहतास जिले के अकोढ़ीगोला लौट रहा था निशांत

रफीगंज. गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल खंड पर रफीगंज रेलवे स्टेशन व देव रोड हाल्ट के बीच धावा नदी के समीप चलती ट्रेन से एक युवक गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना बुधवार की अहले सुबह की है. मृत युवक की पहचान रोहतास जिले के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के महुअरी गांव निवासी रूदल राम के 26 वर्षीय पुत्र निशांत कुमार के रूप में हुई है. इधर, जानकारी मिली कि ट्रेन से युवक को गिरने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गयी. किसी व्यक्ति ने स्थानीय थाना व रेलवे पुलिस को जानकारी दी. पुलिस की टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी. वैसे मृतक की पहचान होने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी गयी. बदहवास परिजन थाना पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. सुबह करीब 10:30 में मृतक के पिता रूदल राम ने बताया कि उनका बेटा पटना में परीक्षा देने के लिए गया था. मंगलवार शाम में बात हुई थी. घटना की जानकारी स्थानीय थाने की पुलिस द्वारा उन्हें दी गयी. वह कैसे और किस परिस्थिति में ट्रेन से गिरा इसक जानकारी उन्हें नहीं है. मामला जो हो पुलिस की टीम ने आगे की प्रक्रिया पूरी करायी. जानकारी मिली कि उसके पिता पूर्व सरपंच रह चुके हैं.

रेलवे लाइन पर मिला अधेड़ का क्षत-विक्षत शव

बारुण. सोननगर जंक्शन के समीप रेलवे लाइन से बारुण पुलिस ने 40 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया है. शव क्षत विक्षत हालत में था. कुछ लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में लग गयी. हालांकि, कुछ समय तक शव की पहचान नहीं हो पायी थी. वैसे पोस्मार्टम के उपरांत मृतक की पहचान जम्होर थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी लक्ष्मण पासवान के रूप में हुई. थानाध्यक्ष रामइकबाल यादव ने बताया कि एफएसएल की टीम द्वारा साक्ष्य संकलन किया जा रहा है. प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि ट्रेन से कटकर लक्ष्मण पासवान की मौत हुई है. वही मृतक के भतीजे आकाश कुमार ने अपने आवेदन में बताया है कि उसके चाचा लक्ष्मण पासवान डेहरी जाने की बात कह कर घर से मंगलवार को ही निकले थे. बुधवार को सूचना मिली कि उनका शव सोननगर रेलवे लाइन पर मिला है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINGH_PT

AMIT KUMAR SINGH_PT is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >