AURANGABAD NEWS: औरंगाबाद : गुरुवार को जिले मौसम में गर्मी का तेज असर देखने को मिलेगा. दिन में तेज लू चलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा.हवा की रफ्तार लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है. आर्द्रता 46 प्रतिशत से 62 प्रतिशत के बीच रहने के कारण उमस भी अधिक महसूस होगी.मौसम वैज्ञानिक डॉ अनूप चौबे ने बताया कि दिन में तेज धूप रहेगी और लू का असर ज्यादा रहेगा, इसलिए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि उमस का स्तर अधिक रहने से स्थिति और असहज हो सकती है.मौसम विभाग ने लोगों से दिन के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है.
मुख्य बिंदु
अधिकतम तापमान: 39 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 29 डिग्री सेल्सियस
मौसम: दोपहर में लू चलने की संभावना
हवा: 15 किलोमीटर प्रति घंटा
आर्द्रता: 46 प्रतिशत से 62 प्रतिशत
