Aurangabad News: अपराध नियंत्रण पर एसपी सख्त: गंभीर मामलों के निष्पादन में लापरवाही पर गाज गिरना तय

Aurangabad News: लंबित गंभीर कांडों के त्वरित निष्पादन पर एसपी सख्त, मदनपुर थाना में हुई समीक्षा बैठक

Aurangabad News: (सुजीत सिंह) औरंगाबाद जिले में लंबित गंभीर कांडों के शीघ्र निष्पादन को लेकर पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल ने बुधवार को मदनपुर थाना में समीक्षा बैठक आयोजित की.बैठक में मदनपुर अंचल अंतर्गत सभी थानों के लंबित गंभीर मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई. इस दौरान अंचल पुलिस निरीक्षक, संबंधित थानाध्यक्ष तथा विभिन्न कांडों के अनुसंधानकर्ता उपस्थित रहे.

केस डायरी खंगाली, लंबे समय से लंबित मामलों पर जताई नाराजगी


समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने हत्या, लूट, डकैती, अपहरण, महिला उत्पीड़न तथा अन्य संगीन मामलों की केस डायरी, अनुसंधान की प्रगति और आरोपियों की गिरफ्तारी की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने लंबे समय से लंबित मामलों पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.एसपी ने स्पष्ट कहा कि गंभीर कांडों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने अनुसंधानकर्ताओं को वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान करने, फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा वारंट और कुर्की की कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया.साथ ही लंबित मामलों में साक्ष्य संकलन एवं चार्जशीट समय पर दाखिल करने पर विशेष जोर दिया गया.

संवेदनशील पुलिसिंग और जनता से बेहतर समन्वय की अपील


बैठक में थाना स्तर पर कानून-व्यवस्था की स्थिति, अपराध नियंत्रण, गश्ती व्यवस्था तथा जनता से बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी चर्चा हुई. पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को आम लोगों की शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी एवं संवेदनशील बनाने का निर्देश दिया.बैठक के अंत में एसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण एवं लंबित मामलों के निष्पादन में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जबकि लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: Aurangabad : सदर अस्पताल में आज सुबह आठ बजे से शुरू होगी ओपीडी सेवा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Pandey

विवेक पाण्डेय टीवी चैनल के माध्यम से पिछले 7 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हूं . करियर की शुरुआत Network 10 National News Channel से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहा हूं. देश और राज्य की राजनीति, कृषि और शिक्षा में रुचि रखता हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >