औरंगाबाद में सुबह से पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, 4 लोग गिरफ्तार, सतीश हत्याकांड में हो सकता है बड़ा खुलासा

जिले के देव थाना क्षेत्र के नयापुर गांव में मासूम सतीश कुमार की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है.

Aurangabad News: (औरंगाबाद से सुजीत कुमार) जिले के देव थाना क्षेत्र के नयापुर गांव में मासूम सतीश कुमार की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. गुप्त सूचना के आधार पर गांव में छापेमारी कर चार लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने में लगी है. घटना के बाद पूरे गांव में तनाव और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है.

गुप्त सूचना के बाद गांव में पहुंची पुलिस

सोमवार को देव थाना की पुलिस टीम नयापुर गांव पहुंची और गुप्त सूचना के आधार पर कई जगहों पर छापेमारी की. जानकारी के अनुसार पुलिस को गांव निवासी संजीत चौधरी के परिवार पर संदेह होने की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संजीत चौधरी, अशोक चौधरी समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया. सभी से थाना में गहन पूछताछ की जा रही है.

श्मशान से मिले खून के निशान

सूत्रों के मुताबिक पुलिस को छापेमारी के दौरान नजदीकी शमशान के पास से खून के धब्बों जैसे निशान मिले हैं. इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का दायरा बढ़ा दिया है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मासूम सतीश की मौत हादसा थी या फिर इसके पीछे किसी साजिश को अंजाम दिया गया था.

हर पहलू से हो रही जांच

देव थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने का प्रयास जारी है. हालांकि पुलिस ने अब तक किसी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. थानाध्यक्ष ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

तालाब से मिला था मासूम का शव

गौरतलब है कि नयापुर गांव निवासी अक्षय यादव के पुत्र सतीश कुमार का शव शनिवार की सुबह गांव के ही एक व्यक्ति के निजी तालाब से बरामद किया गया था. शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया था. परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी.

गांव में पुलिस कैंप

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है . पुलिस टीम लगातार गांव में कैंप कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है . पूरे मामले को लेकर ग्रामीणों की नजर अब पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है.

Also Read: रोहतास में संदिग्ध हालत में युवती का मिला शव, इलाके में दहशत का माहौल…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >