औरंगाबाद में श्री श्री शतचंडी महायज्ञ की तैयारियां पूरी, 21 जून को निकलेगी भव्य कलश शोभायात्रा

Aurangabad News: औरंगाबाद के मदनपुर प्रखंड स्थित अटल बिगहा गांव में 21 जून से श्री श्री शतचंडी महायज्ञ सह मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होगा. महायज्ञ की शुरुआत भव्य कलश शोभायात्रा से होगी, जबकि 27 जून को हवन और विशाल भंडारे के साथ समापन होगा.

Aurangabad News: (विनय सिंह किंकर) औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बनिया पंचायत के अटल बिगहा गांव में आयोजित होने वाले श्री श्री शतचंडी महायज्ञ सह मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया है. महायज्ञ का शुभारंभ 21 जून को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है.

वृंदावन के संतों के सानिध्य में होगा महायज्ञ

महायज्ञ समिति के अध्यक्ष डॉ. राम श्रृंगार राम ने बताया कि यह धार्मिक अनुष्ठान वृंदावन के प्रसिद्ध संत श्री श्री 108 संत किशोरी दास जी महाराज एवं आचार्य श्री श्री 108 अक्षय पांडे जी महाराज के सानिध्य और मार्गदर्शन में संपन्न होगा.

प्रतिदिन होगा प्रवचन का आयोजन

उन्होंने बताया कि महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन संध्या बेला में प्रज्ञा भारती द्वारा श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक प्रवचन दिया जाएगा. प्रवचन के माध्यम से धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा.

21 जून को निकलेगी भव्य कलश शोभायात्रा

महायज्ञ की शुरुआत 21 जून को भव्य कलश शोभायात्रा से होगी. शोभायात्रा गांव और आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण करेगी. बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश लेकर भक्ति गीतों के साथ शामिल होंगी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो जाएगा. आयोजन को लेकर गांव-गांव में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं.

AI से ली गई तस्वीर

27 जून को हवन और विशाल भंडारे के साथ होगा समापन

महायज्ञ के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे. 27 जून को वैदिक हवन एवं विशाल भंडारे के साथ महायज्ञ का समापन होगा. आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.

श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

महायज्ञ समिति ने सभी श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है. समिति का कहना है कि इस महायज्ञ में शामिल होकर श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठानों का लाभ उठाने के साथ पुण्य के भागी बन सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में गर्मी का सितम जारी, लोगों का घरों से निकलना हुआ मुश्किल, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >