पृथ्वीराज चौहान स्मृति भवन में एनएच-139 संघर्ष समिति की महत्वपूर्ण बैठक

Aurangabad News : महाधरना को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों से भागीदारी की अपील

औरंगाबाद से सुजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट
Aurangabad News : जिला मुख्यालय स्थित ब्लॉक मोड़ के समीप पृथ्वीराज चौहान स्मृति भवन के प्रांगण में एन एच 139 संघर्ष समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. समाजसेवी रामानुज पांडेय, इंजीनियर सुबोध कुमार सिंह, कुमार सौरभ सिंह, राकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू जी, प्रोफेसर विजय कुमार सिंह, सुनील चौबे, स्वर्णजीत कुमार सिंह,मनोज सिंह,रवि कुमार सिंह, सुजीत कुमार सिंह सहित अन्य प्रबुद्ध जनों के संयोजकतत्व में आयोजित बैठक में एन एच 139 रोड को फोरलेन करने वास्ते 8 जून को अनुग्रह मिडिल स्कूल के सामने महा धरना करने का निर्णय लिया गया. संबोधन के क्रम में वक्ताओं ने कहा कि पिछले एक दशक से एन एच 139 पर हमेशा नित्य प्रतिदिन सड़क दुर्घटना होती रहती हैं.

एनएच-139 पर 10 वर्षों में 2500 मौतों का दावा, फोरलेन की मांग तेज

एक दशक में लगभग 2500 से अधिक लोगों ने सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवा दी‌, लेकिन सरकार की गहरी नींद नहीं खुली. संघर्ष समिति केंद्र सरकार से पुरजोर तरीके से मांग करती है कि इस राजमार्ग को फोरलेन करने की अत्यंत आवश्यकता है. झारखंड राज्य के पलामू जिले में हरिहरगंज सीमा पर उस पार फोरलेन का निर्माण दो-तीन वर्ष पूर्व ही कर दिया गया. बिहार सीमा औरंगाबाद जिले से बिहटा तक फोर लेन अब तक नहीं किया जाना सरकार की दोहरी मानसिकता को दर्शाता है. पिछले सप्ताह दोमुहान पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने से भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया है उसके लिए डायवर्ज़न निर्माण में तेजी लाने की भी बात कही गई.

फोरलेन की मांग को लेकर समिति ने संघर्ष को दिया अंतिम रूप

बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में मांग किया कि एन एच 139 को फोर लेन किया जाए. यदि उन लोगों की मांग नहीं सुनी जाती है तो महा धरना के बाद चरणबद्ध आंदोलन भी किया जाएगा. महाधरना के लिए अपील किया गया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग उसमें अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं. संघर्ष समिति की बैठक में डॉ रित्विक,रामविकास कुमार, मनोज कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, दिलीप कुमार, अनिल कुमार सिंह,शैलेंद्र कुमार सिंह,भारती भूषण गौतम सिंह,भरत भूषण सिंह, अमरेंद्र चौबे, विकास कुमार सिंह,धर्मेंद्र तिवारी,मनोज कुमार सिंह, अजय सिंह, सोनल कुमार सिंह, चुलबुल सिंह, गुड्डन सिंह रविंद्र कुमार, निखिल कुमार सिंह, अंकु कुमार सिंह, सोनू कुमार सिंह, रंजीत कुमार, युसूफ आजाद अंसारी,सिनेश राही सहित अन्य उपस्थित थे.

Also Read : राशन कार्ड से नाम कटने पर भड़के उपभोक्ता, प्रक्रिया पर पारदर्शिता की मांग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >