औरंगाबाद में NH-19 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत, सड़क पार करते समय हुआ हादसा

Aurangabad News: औरंगाबाद के देवजरा थाना क्षेत्र में NH-19 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 60 वर्षीय मुन्ना राम की मौत हो गई. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की तलाश में जुटी है.

औरंगाबाद से विनय सिंह किंकर की रिपोर्ट

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के देवजरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-19) पर गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है.

सड़क पार करते समय हुआ हादसा

मृतक की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के माया बिगहा गांव निवासी मुन्ना राम (60 वर्ष) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, वह किसी कार्य से सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान माया बिगहा मोड़ स्थित बी.एड. कॉलेज के समीप तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी भीषण थी कि मुन्ना राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

घटना की सूचना मिलते ही देवजरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेज दिया.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच

पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

परिजनों में मचा कोहराम

हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के घर में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषी वाहन चालक की शीघ्र पहचान कर उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही अज्ञात वाहन की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: NEET UG Re-Exam: हाजीपुर के 11 केंद्रों पर 21 जून को NEET UG पुनर्परीक्षा, एयर फोर्स की निगरानी में पहुंचे प्रश्नपत्र

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >