Aurangabad News: खेत में मिला व्यक्ति का शव, संदिग्ध मौत से इलाके में चर्चा, जांच में जुटी पुलिस

Aurangabad News: मदनपुर थाना क्षेत्र के बेलहर गांव में 43 वर्षीय पिंटू सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. खेत में अचेत अवस्था में मिलने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

Aurangabad News (सुधीर सिन्हा): जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के बेलहर गांव में 43 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया है.

खेत में मिला शव

मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी उमेश सिंह के 43 वर्ष पुत्र पिंटू सिंह के रूप में हुई. वैसे यह घटना शनिवार की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार वे अपने खेत की ओर गए थे. शाम को अचेत अवस्था में खेत में लोगों ने देखा तो आनन-फानन में गांव के लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर लाया. जहां चिकित्सकों ने नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया.

जांच में जुटी पुलिस

एसएचओ राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि मौत कैसे हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Also Read: औरंगाबाद का नाम बदलकर ‘आदित्य नगर’ करने की मांग तेज, गृह मंत्रालय ने लिया संज्ञान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >