औरंगाबाद में चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 108 लीटर शराब के साथ दो धंधेबाज को किया गिरफ्तार

Aurangabad News:औरंगाबाद के कोइरीडीह चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 108 लीटर झारखंड निर्मित शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया. तस्करी में प्रयुक्त जायलो वाहन भी जब्त किया गया.

(औरंगाबाद के कुटुंबा से विश्वनाथ पांडेय की रिपोर्ट)
Aurangabad News:औरंगाबाद जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है. जपला-तेतरिया पथ स्थित कोइरीडीह उत्पाद जांच चौकी पर नियमित वाहन जांच के दौरान 108 लीटर झारखंड निर्मित देशी एवं विदेशी शराब (बीयर) के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया. कार्रवाई के दौरान तस्करी में प्रयुक्त झारखंड नंबर की एक जायलो कार भी जब्त की गई.

संदिग्ध वाहन की तलाशी में मिली शराब

उत्पाद पदाधिकारी सह जांच चौकी प्रभारी विनोद चौहान ने बताया कि नियमित जांच अभियान के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गई. जांच में वाहन से कुल 12 कार्टन शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 108 लीटर पाई गई. मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया गया.

तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटा विभाग

उत्पाद विभाग के अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शराब की खेप झारखंड से बिहार लाई जा रही थी और इसे जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खपाने की योजना थी.

कोइरीडीह चेकपोस्ट पर पहले भी हो चुकी है बड़ी कार्रवाई

अधिकारियों ने बताया कि कोइरीडीह चेकपोस्ट शराब तस्करों के लिए एक संवेदनशील मार्ग माना जाता है. कुछ दिन पहले भी इसी चेकपोस्ट के समीप भारी मात्रा में शराब जब्त की गई थी. लगातार हो रही कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप की स्थिति है.

शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने का दावा

उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिहार में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए सीमावर्ती जांच चौकियों पर निगरानी और कड़ी कर दी गई है. विभाग का कहना है कि शराब तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >