औरंगाबाद में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

aurangabad news: औरंगाबाद के अंबा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से 28 वर्षीय मजदूर शंभूनाथ उर्फ मोनू की मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे और चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया.

Aurangabad News: (विश्वनाथ पाठक) औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई. मृतक की पहचान खैरा गांव निवासी स्वर्गीय अरुण सिंह के 28 वर्षीय पुत्र शंभूनाथ उर्फ मोनू के रूप में हुई है. वह औरंगाबाद के एक पेवर ब्लॉक प्लांट में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था.

काम से लौटते समय ट्रेलर ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार मोनू रोज की तरह काम खत्म कर साइकिल से घर लौट रहा था. इसी दौरान देव-अंबा रोड स्थित खैरा मोड़ के पास अंबा की ओर से गिट्टी लेकर जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जबकि चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया.

मुआवजे और चालक की गिरफ्तारी की मांग पर सड़क जाम

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए. आक्रोशित लोगों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने और दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देव-अंबा रोड को जाम कर दिया. सड़क जाम के कारण काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.

इसे भी पढ़ें: बैकुण्ठपुर थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान निलंबित, जानिए क्या है पूरा मामला

पुलिस के समझाने पर समाप्त हुआ प्रदर्शन

सूचना मिलने पर अंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया. काफी मशक्कत और प्रशासनिक आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया.

दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर जब्त, चालक की तलाश जारी

अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि हादसे में शामिल ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है. फरार चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. मामले की जांच जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

परिजनों के अनुसार शंभूनाथ उर्फ मोनू परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था. उसकी असमय मौत के बाद पत्नी, 10 वर्षीय पुत्र और अन्य आश्रितों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और न्याय की मांग की है.

भारी वाहनों की आवाजाही को बताया हादसों की वजह

स्थानीय लोगों का कहना है कि दोमुहान पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद देव-अंबा रोड पर भारी वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है. तेज रफ्तार ट्रकों और ट्रेलरों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है. ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने और भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण सुनिश्चित करने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में मानसून की दस्तक से बदलेगा मौसम का मिजाज, दक्षिण बिहार में आज के बाद गर्मी से मिलेगी राहत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >