Aurangabad News: (ओम प्रकाश) औरंगाबाद जिले के दाउदनगर स्थित पुराना शहर, कर्बला रोड के सामने आस्ताना कादरिया परिसर में 17 जून 2026, बुधवार को इस्लाह-ए-मुआशरा कॉन्फ्रेंस का भव्य आयोजन किया जाएगा.
यह कार्यक्रम रात 9:30 बजे से लेकर रात 1:00 बजे तक चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के शामिल होने की संभावना है.
समाज सुधार और भाईचारे का संदेश
आयोजन समिति से जुड़े सैयद सबा कादरी ने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य समाज में नैतिक मूल्य, आपसी भाईचारा, इंसानियत और इस्लामी शिक्षाओं के प्रति जागरूकता फैलाना है.
देशभर के विद्वान होंगे शामिल
कार्यक्रम में देवघर, झारखंड से प्रसिद्ध इस्लामी विद्वान और खतीब हजरत अल्लामा मौलाना मोहम्मद सिद्दीक हसन उर्फ झारखंडी बाबा विशेष रूप से शिरकत करेंगे और अपने विचार प्रस्तुत करेंगे.
नात-ए-पाक और रूहानी माहौल
गिरिडीह से मशहूर नातखां हजरत मौलाना मुबारक हुसैन मुबारक अपनी खूबसूरत आवाज में नात-ए-पाक पेश करेंगे, जिससे महफिल को रूहानी रंग मिलेगा.
कार्यक्रम का संचालन नकीब-ए-अहले सुन्नत हजरत मौलाना अब्दुल रहमान जामी कार्यक्रम का संचालन करेंगे.
आयोजन समिति की अपील
आयोजन समिति ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस रूहानी और इल्मी महफिल का हिस्सा बनें और समाज में अमन, मोहब्बत और भाईचारे के संदेश को मजबूत करें.
इसे भी पढ़ें: गोपालगंज के किसानों के लिए खुशखबरी: 75% अनुदान पर मिलेगा नारियल का पौधा, पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा लाभ
