औरंगाबाद में भीषण गर्मी का कहर, धूप और लू के थपेड़ों से इंसान ही नहीं जीव-जंतु भी बेहाल

Aurangabad News: औरंगाबाद समेत दक्षिण बिहार में 8 जून तक हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी है. चिलचिलाती धूप और लू से इंसान, पशु-पक्षी सभी परेशान हैं. 10 जून के बाद राहत मिलने की संभावना है.

Aurangabad News: (सुजीत कुमार सिंह) औरंगाबाद जिले में जून माह की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपने तेवर और तीखे कर दिए हैं. लगातार बढ़ते तापमान, चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. हालात ऐसे हैं कि सुबह आठ बजे के बाद ही घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षी और अन्य जीव-जंतु भी भीषण गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं. सड़कों, खेतों और सार्वजनिक स्थानों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसर जा रहा है.दोपहर में धरती मानो आग उगल रही है.सूर्य की तीखी किरणें शरीर को झुलसा रही हैं और गर्म हवाएं लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रही हैं. जरूरी कार्य होने पर ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं. बाजारों में भी दोपहर के समय चहल-पहल कम हो गई है.वहीं पशु-पक्षी भी छांव और पानी की तलाश में भटकते दिखाई दे रहे हैं.जलस्रोतों के सूखने और तापमान बढ़ने से जीव-जंतुओं के सामने भी संकट गहरा गया है.

केरल पहुंचा मानसून, दक्षिण बिहार को अभी इंतजार


मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनूप कुमार चौबे ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने चार जून को आधिकारिक रूप से केरल में दस्तक दे दी है. सामान्य तिथि की तुलना में मानसून का आगमन लगभग तीन दिन विलंब से हुआ है. मानसून के प्रवेश के साथ ही केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में वर्षा शुरू हो गई है, जिससे वहां के लोगों को गर्मी से राहत मिलने लगी है.हालांकि दक्षिण बिहार के लोगों को अभी कुछ दिन और भीषण गर्मी झेलनी पड़ सकती है.मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार औरंगाबाद सहित दक्षिण बिहार के कई जिलों में आठ जून तक उष्ण लहर (हीट वेव) को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.इस दौरान तापमान सामान्य से अधिक रहने तथा गर्म हवाएं चलने की संभावना है.

सावधानी बरतने की सलाह


मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 11 बजे से शाम चार बजे तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के सूती कपड़े पहनने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है.विशेषज्ञों के अनुसार 10 जून के बाद मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है और तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है.तब तक लोगों को सतर्क रहकर गर्मी और लू से बचाव करना होगा.

Also Read : परसा दरोगा राय चौक से इंदिरा मार्केट तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >