औरंगाबाद मंडी भाव : लहसुन 100 रुपये किलो के पार, सेब, आम और दालों के दाम में भी तेजी बरकरार

AURANGABAD NEWS : जिले की विभिन्न मंडियों में सोमवार को खाद्य सामग्रियों की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला.फल, अनाज, दाल, तेल और सब्जियों के दाम में बदलाव का असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है.

AURANGABAD NEWS : औरंगाबाद : जिले की विभिन्न मंडियों में सोमवार को खाद्य सामग्रियों की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला.फल, अनाज, दाल, तेल और सब्जियों के दाम में बदलाव का असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है. व्यापारियों के अनुसार आने वाले दिनों में कीमतों में और बदलाव संभव है.फल मंडी में सेब 200 से 240 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. केला 60 रुपये प्रति दर्जन, संतरा 100 से 120 रुपये प्रति किलो, अंगूर 200 रुपये प्रति किलो तथा दशहरी आम 100 से 150 रुपये प्रति किलो के भाव पर उपलब्ध है.अनाज मंडी में कतरनी चावल 4400 रुपये प्रति क्विंटल तथा मसूर चावल 3200 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है. वहीं अरहर दाल 110 रुपये प्रति किलो, मसूर दाल 70 रुपये प्रति किलो, चना दाल 68 रुपये प्रति किलो, मूंग दाल 100 रुपये प्रति किलो और मोट दाल 75 रुपये प्रति किलो के भाव पर उपलब्ध है.सरसों तेल 160 से 200 रुपये प्रति किलो तथा रिफाइंड तेल 145 से 210 रुपये प्रति किलो के बीच बिक रहा है.सब्जी मंडी में बांग्ला प्याज 900 रुपये प्रति क्विंटल, नासिक प्याज 600 रुपये प्रति क्विंटल तथा देवा आलू 650 से 700 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर उपलब्ध है. वहीं लहसुन 5000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है, जिससे खुदरा बाजार में इसके दाम ऊंचे बने हुए हैं.व्यापारियों का कहना है कि आवक और मांग के अनुसार आगामी दिनों में खाद्य सामग्रियों की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

फल मंडी

सेब – 200 से 250 रुपये किलो

केला – 60 रुपये दर्जन

लीची – 160 से 200 रुपये किलो

संतरा – 130 से 150 रुपये किलो

आम (दशहरी) – 80 से 100 रुपये किलो

अनाज मंडी

कतरनी चावल – 5200 रुपये क्विंटल

मसूर चावल – 3200 रुपये क्विंटल

अरहर दाल – 115 रुपये किलो

मसूर दाल – 70 रुपये किलो

चना दाल – 80 रुपये किलो

मूंग दाल – 100 रुपये किलो

मोट दाल – 75 रुपये किलो

सरसों तेल – 170–200 रुपये किलो

रिफाइंड तेल – 145–210 रुपये किलो

सब्जी मंडी

बांग्ला प्याज – 900 रुपये क्विंटल

नासिक प्याज – 600 रुपये क्विंटल

आलू (देवा) – 650–700 रुपये क्विंटल

लहसुन –125 से 150 रुपये किलो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >