औरंगाबाद. फाइलेरिया उन्मूलन के उद्देश्य से 10 फरवरी से सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए) अभियान की शुरुआत जिले में होगी. यह अभियान 17 दिनों तक संचालित होगा, जिसमें पहले 14 दिन घर-घर जाकर तथा बाद के तीन दिन बूथ के माध्यम से आमजन को दवा का सेवन कराया जायेगा. इस अभियान के अंतर्गत जिले की लक्षित जनसंख्या 20 लाख एक हजार 621 है. अभियान के दौरान 11 फरवरी को चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष मेगा कैंप का आयोजन किया जायेगा, जहां अधिक से अधिक लोगों को एक ही स्थान पर सुरक्षित रूप से दवा का सेवन कराया जायेगा तथा फाइलेरिया के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाई जायेगी. स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि फाइलेरिया एक मच्छर जनित रोग है, जो समय पर रोकथाम न होने पर हाथ-पैर में स्थायी सूजन (हाथी पांव) जैसी गंभीर समस्या का कारण बन सकता है. इससे बचाव के लिए एमडीए अभियान के अंतर्गत आईवरमेक्टिन, डीईसी एवं एल्बेंडाजोल नामक दवाइयां दी जाती हैं.
Aurangabad News : 10 फरवरी से शुरू होगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान

Aurangabad News : 10 फरवरी से शुरू होगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान
Copied link
Aurangabad News: 11 फरवरी को होगा चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों पर लगेगा मेगा कैंप