औरंगाबाद में एनएच-19 पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए.

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहरचापि मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-19) पर बुधवार की शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया. अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से बाइक सवार 26 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए.

औरंगाबाद जाने के दौरान हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवनाथ बिगहा निवासी भरत पासवान अपनी 26 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी उर्फ प्रीति कुमारी के साथ बाइक से औरंगाबाद की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पहरचापि मोड़ के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से सीधी टक्कर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए.

अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मदनपुर ले जाया गया. हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद अंजली कुमारी को मृत घोषित कर दिया. वहीं, घायल पिता भरत पासवान का इलाज अस्पताल में जारी है.

एक वर्ष पूर्व ही हुई थी शादी, परिजनों में मचा कोहराम

मृतका की पहचान देव थाना क्षेत्र के बनिया गांव निवासी चंदन कुमार की पत्नी अंजली उर्फ प्रीति कुमारी के रूप में की गई है. परिजनों ने बताया कि अंजली की शादी करीब एक वर्ष पूर्व ही हुई थी. घटना की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हादसे की सूचना मिलने पर मदनपुर थाने की एसआई ऐश्वर्या कुमारी अस्पताल पहुंचीं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेज दिया. घटना के बाद अस्पताल परिसर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. राजद नेता रविंद्र यादव, चंद्रशेखर सिंह, ज्ञान दत्त पाठक, आलोक कुमार, सरफराज आलम उर्फ बाबू और बबलू सिंह सहित कई नेताओं व समाजसेवियों ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >