औरंगाबाद में पुलिस की दबिश के आगे झुका रंगदारी का आरोपी, कुर्की के डर से कोर्ट में किया सरेंडर

Aurangabad News : औरंगाबाद में पुलिस की लगातार छापेमारी और कुर्की की कार्रवाई के दबाव में आकर रंगदारी मामले के फरार आरोपी शिवसेन कुमार सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है.

Aurangabad News : जिले में पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान का सकारात्मक असर देखने को मिला है. लगातार हो रही छापेमारी के दबाव में आकर एक फरार आरोपी ने न्यायालय के सामने सरेंडर कर दिया है.

रंगदारी मामले में था फरार

जानकारी के अनुसार, जिले के बारुण थाना क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या 139/26 से जुड़ा एक मामला रंगदारी से संबंधित था. इस मामले में जिले के ही रिसियप थाना क्षेत्र के सनथुआ निवासी शिवसेन कुमार सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था. पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था.

पुलिस ने घर पर चिपकाया इस्तेहार

बारुण पुलिस ने इस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पिछले कुछ दिनों से ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी थी. साथ ही, संबंधित न्यायालय से निर्गत कुर्की इस्तेहार भी उक्त आरोपी के घर पर चिपकाया था.

आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

पुलिस की इस सख्ती को देखते हुए, अंततः आरोपी शिवसेन कुमार सिंह ने भागने का कोई रास्ता न पाकर स्थानीय न्यायालय के सामने आत्मसमर्पण करना ही बेहतर समझा.

Also Read : शौच से लौट रही महिला पर किया था हमला, 2 साल बाद बाप-बेटे को कोर्ट ने ठहराया दोषी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajuranjan kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >