Aurangabad News : जनहित से जुड़े मामले पहुंचे डीएम के जनता दरबार में, होगी नियमित समीक्षा

Aurangabad News : लोगों ने जनता दरबार में दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, राशन कार्ड, नाली-गली निर्माण, भूमि विवाद, सड़क निर्माण, आंगनबाड़ी सेविका बहाली, जमाबंदी, इंदिरा आवास समेत कई समस्याओं को रखा.

Aurangabad News : (सुजीत कुमार सिंह) जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में सात निश्चय-3 अंतर्गत सबका सम्मान–जीवन आसान पहल के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया.

जनता दरबार के दौरान विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं. इस दौरान लोगों ने दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, राशन कार्ड, नाली-गली निर्माण, भूमि विवाद, सड़क निर्माण, आंगनबाड़ी सेविका बहाली, जमाबंदी, इंदिरा आवास, भूमि मापी, जमीन पर अवैध कब्जा, परिमार्जन, एलपीसी निर्गत करने, पैक्स से संबंधित मामले, मानदेय भुगतान, आंगनबाड़ी बहाली में अनियमितता और अनुग्रह अनुदान सहित कई जनहित से जुड़े मुद्दे उठाए.

मामले के निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए

प्राप्त सभी परिवादों को विधिवत पंजी में दर्ज कर संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी मामलों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े.

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक परिवाद का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और न्यायसंगत निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि परिवादों के निपटारे की नियमित समीक्षा की जाएगी.

Also Read: Gopalganj News: थावे मंदिर पुनरुद्धार कार्य में देरी पर बड़ा एक्शन, पर्यटन निगम के इंजीनियर हटाने का आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >