औरंगाबाद आज : देव सूर्य मंदिर में सुबह 5:30 बजे होगी महाआरती, जानें शहर के प्रमुख कार्यक्रम, जाम और बिजली कटौती की पूरी टाइमिंग

AURANGABAD NEWS: शहर में प्रसिद्ध शौर्य तीर्थ देव सूर्य मंदिर में गुरुवार सुबह 5:30 बजे होने वाली महाआरती के साथ ही जिले में आस्था और प्रशासनिक गतिविधियों की शुरुआत होगी.

AURANGABAD NEWS: औरंगाबाद : शहर में प्रसिद्ध शौर्य तीर्थ देव सूर्य मंदिर में गुरुवार सुबह 5:30 बजे होने वाली महाआरती के साथ ही जिले में आस्था और प्रशासनिक गतिविधियों की शुरुआत होगी. एक तरफ जहां धार्मिक स्थलों पर भक्ति की ब्यार बहेगी, वहीं पुलिस केंद्र में 412 जवानों के विशेष दक्षता प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आगाज होगा. हालांकि, लोगों की सुविधाओं के लिहाज से आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. दाउदनगर के कई इलाकों में मेंटेनेंस कार्य के कारण सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक बिजली गुल रहेगी, जबकि पीक आवर्स के दौरान धरनीधर मोड़, पुरानी सब्जी मंडी और ओवरब्रिज के समीप राहगीरों को भीषण जाम का सामना करना पड़ सकता है.

सूर्य मंदिर में महाआरती

औरंगाबाद के प्रसिद्ध शौर्य तीर्थ देव सूर्य मंदिर में गुरुवार की प्रातःकालीन आरती भक्ति और आस्था के माहौल में होगी.

सूर्य मंदिर में आरती 5:30 बजे

मां सतबहिनी मंदिर में आरती: 6.बजे 

गणेश मंदिर में आरती :7 बजे

मां दुर्गा मंदिर में आरती :7 बजे

औरंगाबाद में दिन की शुरुआत पुलिस केंद्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम से होगी, जहां जवानों को दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा.

शहर में आज के कार्यक्रम

सुबह नौ बजे: पुलिस केंद्र में 412 जवानों को प्रशिक्षण

शाम छह बजे- संकट मोचन मानस मंदिर और दुर्गा मंदिर में भजन संध्या

जाम अलर्ट

औरंगाबाद शहर में आज कुछ प्रमुख स्थानों पर निर्धारित समय के दौरान जाम की स्थिति बन सकती है. खासकर धरनीधर मोड़ एवं पुरानी सब्जी मंडी पर यातायात का दबाव बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. वहीं शाम के समय ओवरब्रिज के समीप भी ट्रैफिक स्लो रहने के संकेत हैं.शाम पांच बजे से छह बजे के बीच ऑफिस आवागमन और बाजार की भीड़ के कारण जाम की स्थिति बन सकती है. 

सुबह 9 बजे: धरनीधर मोड़ व सब्जी मंडी के समीप जाम की संभावना

शाम पांच से छह बजे: ओवरब्रिज के पास जाम का खतरा

बिजली कटौती

औरंगाबाद के कुछ ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को बिजली गुल रहेगी. मेटनेंस कार्य की वजह से शहरी व ग्रामीण इलाकों में कुछ समय के लिए सप्लाई बाधित रहेगी. दाउदनगर के टाउन फीडर टू में 33 केवीए और 11 केवीए लाइन मेंटनेंस के कारण 10 से एक बजे तक दाउदनगर के भखरूआ मोड़, अनुमंडल कार्यालय के आसपास, पिलछी,गयाजी रोड सहित टाउन टू फीडर से जुड़े संबंधित इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >